A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Ganga Dussehra 2026 Daan: गंगा दशहरा पर इन 5 वस्तुओं का करें दान, पाप कर्मों से मिलेगा छुटकारा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Ganga Dussehra 2026: हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस तिथि को मां गंगा जीवों के कल्याण और मुक्ति के लिए धरती पर आईं थीं. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. इसके साथ ही दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है. पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है. गंगा दशहरा पर दान करने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है. जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ बेहद खास वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए. इन वस्तुओं के दान से जीवन में सुख-शांति आती है. आइए जानते हैं गंगा दशहरा पर किस विधि से किन वस्तुओं का दान करें.

गंगा दशहरा पर स्नान-दान का मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 04 मिनट से सुबह 04 बजकर 45 मिनट तक रहेगा
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
  • अमृत चौघड़िया- सुबह 05 बजकर 25 मिनट से सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक.
  • शुभ चौघड़िया- सुबह 08 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक.

गंगा दशहरा पर दान करने की विधि

शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा पर्व पर दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है. इस पर्व पर किसी भी वस्तु का दान 10 की संख्या में करना चाहिए. जैसे यदि आप आम दान करना चाहते हैं तो 10 आम का दान करें, यदि हाथ का पंखा दान करना चाहते हैं तो 10 पंखे दान करें. 10 की संख्या में दान करने से दस तरह के पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है. इसलिए 10 की संख्या में ही किसी वस्तु का दान करें.

दान की वस्तुएं किसे दें

शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा पर्व पर दान की हुई वस्तुएं ब्राह्मण, गरीब और जरुरतमंद लोगों को देनी चाहिए. इसके साथ ही आप गौशाला, अंध विद्यालय, अनाथालय, वृद्ध आश्रम, संत आश्रम में दान दे सकते हैं. इन लोगों को दान करने से दान का पूरा फल प्राप्त होता है. जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है. जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है.

किन वस्तुओं का करें दान

जल का दान

गंगा दशहरा पर जल का दान बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन जल से भरा घड़ा, सुराई दान करनी चाहिए. इसके साथ ही प्याऊ लगवा सकते हैं. मीठे जल का दान कर सकते हैं. जल दान करने से आयु, संतान, और धन में वृद्धि होती है.

कपड़ों का दान

गंगा दशहरा पर्व पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार कपड़ों का दान करना चाहिए. सफेद रंग के कपड़े दान करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. मानसिक शांति प्राप्त होती है. इस दिन धोती, साड़ी, कुर्ता, अंगोछा या रुमाल का दान अवश्य करना चाहिए. इस दान से पितृदोष से मुक्ति मिलती है. महापुण्य की प्राप्ति होती है.

अन्न और सत्तू का दान

गंगा दशहरा पर्व पर सत्तू और अन्न का दान करना शुभ होता है. इस दिन चावल, गेंहू, आटा, दाल आदि का दान करना चाहिए. अन्न दान से जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है. रोगों से छुटकारा मिलता है.

मौसमी फलों का दान

गंगा दशहरा पर मौसमी फलों का दान शुभ माना जाता है. इस दिन तरबूजा, खरबूजा, ककड़ी, आम, बेलफल, नींबू आदि शीतल फलों का दान करना चाहिए. इनके दान से पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है. आरोग्यता की प्राप्ति होती है.

सुविधाजनक वस्तुओं का दान 

गंगा दशहरा पर गर्मी से बचाव की सुविधाजनक चीजों का दान करना शुभ होता है. इनमें आप हाथ का पंखा, छाता, जूता-चप्पल, तौलिया आदि का दान कर सकते हैं. इन वस्तुओं के दान से जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है. अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है.

पशु-पक्षियों के लिए भोजन

पानी का दान- गंगा दशहरा पर्व पर पशु-पक्षियों के लिए भोजन और पानी का दान बेहद शुभ होता है. इस पर्व के समय ज्येष्ठ मास की गर्मी बहुत तेज होती है. जीवों के लिए इस तरह का दान करने से जीवन के दुख-दर्द समाप्त होते हैं. जीवन में सुख-शांति आती है.

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2026: क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा? 60000 पुत्रों की मुक्ति के लिए गंगा मां धरती पर आई थी, पढ़ें पौराणिक कथा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

रूमर्ड गर्लफ्रेंड आम्रपाली दुबे संग फिर दिखे निरहुआ, वीडियो देख बोले फैंस- ‘भोजपुरी का सबसे प्यारा कपल’

Nirahua Amrapali Dubey Viral Video: दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali) को भोजपुरी की सबसे फेमस जोड़ियों में गिना जाता है. हालांकि दोनों ने एक दूसरे से शादी नहीं की है लेकिन आम्रपाली को निरहुआ की गर्लफ्रेंड मानकर रूमर्स उड़ते रहते हैं. कई दिनों से दोनों को एक साथ नहीं देखा जा रहा था. जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि ऐसा क्या हो गया कि अब ये दोनों साथ नहीं नजर आते. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसके बाद दोनों के रिश्ते ने एक बार फिर उन अफवाहों को हवा दे दी, जिनको लेकर उनके अफेयर की अफवाह उड़ती है. 

पार्टी में जिस तरह निरहुआ और आम्रपाली साथ में एंट्री लेते, बच्चों के साथ मस्ती करते और कैमरे के सामने मुस्कुराते दिखाई दिए, उसने फैंस को उनकी केमस्ट्री की याद आ गई. कई यूजर्स ने तो दोनों को ‘भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे प्यारा कपल’ तक बता दिया. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग हमेशा सुर्खियों में रहती है.

लंबे समय बाद दिखे निरहुआ और आम्रपाली साथ

हाल ही में कॉमेडियन और एक्टर परितोष त्रिपाठी की बेटी की बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन हुआ था. जहां भोजपुरी इंडस्ट्री के कई स्टार्स नजर आए थे.  इसी पार्टी में निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक साथ पहुंचे. वायरल वीडियो में दोनों बेहद सहज और खुश नजर आए. आम्रपाली ने जहां ट्रेडिशनल आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज दिखाया, वहीं निरहुआ कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए.

वीडियो में दोनों ने परितोष त्रिपाठी की बेटी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं और साथ में तस्वीरें भी क्लिक करवाईं. कैमरे के सामने दोनों की केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगी कि सोशल मीडिया पर लोगों ने फिर से उनके रिश्ते को लेकर बातें शुरू कर दीं. कई फैंस ने कमेंट में लिखा कि दोनों को अब शादी कर लेनी चाहिए, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि ‘इनकी जोड़ी को देखकर आज भी दिल खुश हो जाता है.’

सालों से चल रहे हैं दोनों के अफेयर के रूमर्स 

निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. दोनों ने साथ में इतनी फिल्मों में काम किया कि उनकी जोड़ी ऑडियंस की फेवरेट बन गई. ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘बॉर्डर’, ‘जय वीरू’ और ‘राम लखन’ जैसी फिल्मों में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया.

इसी दौरान दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी उड़ने लगीं. हालांकि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं और उन्होंने कभी इन खबरों पर ज्यादा रिएक्शन नहीं दिया. वहीं आम्रपाली भी निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त और शानदार को-स्टार बताती हैं. इसके बावजूद फैंस अक्सर दोनों को रियल लाइफ कपल मान लेते हैं.

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह को लेकर ये क्या बोल गए राम चरण? एक्टर को देर रात हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी

इस शो में साथ दिखेंगे निरहुआ और आम्रपाली

निरहुआ और आम्रपाली जल्द ही एक नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भी साथ नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अपनी रियल लाइफ की झलक दिखाएंगे. शो में पवन सिंह, काजल राघवानी समेत कई स्टार्स के दिखाई देने की खबर है. 

बताया जा रहा है कि इस शो में ऑडियंस को इन सितारों की पर्सनल लाइफ और अनसुने किस्सो को करीब से जानने का मौका मिलेगा. ऐसे में फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड निरहुआ और आम्रपाली की बॉन्डिंग देखने को लेकर हैं. दोनों की जोड़ी पहले ही भोजपुरी ऑडियंस के दिलों पर राज करती है और अब रियलिटी शो में साथ आने से चर्चा और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: काम न मिलने पर इस मशहूर एक्ट्रेस का टूटा दिल, बोलीं- ‘जी करता है खुद को खत्म कर लूं’

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चीयरलीडर्स से छेड़खानी, IPL मैच के दौरान बेशर्मी की सारी हदें पार, महिला पुलिस भी कूदीं

IPL में हमेशा से चीयरलीडर्स का अहम रोल रहा है. चीयरलीडर्स रोमांच का तड़का लगाती हैं. मैच में नए रंग भरती हैं. फैंस को अपने डांस मूव्स से इंटरटेन करती हैं, लेकिन कुछ दर्शक इन चीयरलीडर्स के थ बदतमीजी भी करते हैं, ऐसा ही कुछ 23 मई की रात लखनऊ में देखने को मिला. Sun, 24 May 2026 16:07:34 +0530

  Videos
See all

Beliaghata इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान । West Bengal । Shorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T10:31:58+00:00

Delhi HC On Vinesh Phogat : विनेश फोगाट को HC से राहत, WFI को फटकार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T10:30:35+00:00

'Judge spared my rapists from jail - it was like a rock to my face', says victim. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T10:39:57+00:00

UP News: भू-माफियाओं के निशाने पर Ayodhya की धार्मिक जमीनें? Land Mafia | Mahant Raju Das #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T10:42:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once