Responsive Scrollable Menu

Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे

दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र के हालातों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "ईरान की स्थिति को लेकर मेरा मानना है कि आज इस विषय पर कुछ ही देर में और भी खबरें सामने आ सकती हैं। हालांकि इस पर आगे की कोई भी बड़ी घोषणा करने का काम मैं अपने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर छोड़ता हूं।"

उन्होंने आगे बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत में काफी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, लेकिन अभी इसे आखिरी फैसला नहीं माना जा सकता। रूबियो ने दुनिया को याद दिलाते हुए कहा कि अमेरिका का अंतिम लक्ष्य यही सुनिश्चित करना है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार न हों और वह इन्हें कभी हासिल न कर पाए।
 

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio


अंतरराष्ट्रीय जहाजों को डराना पूरी तरह गैर-कानूनी

मार्को रूबियो ने होर्मुज जलडमरूमध्य  का जिक्र करते हुए ईरान के रुख की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है। ईरान अभी वहां जो कुछ भी कर रहा है, वह असल में अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का इस्तेमाल करने वाले व्यापारिक जहाजों को तबाह करने की धमकी देना है। यह हरकत अंतरराष्ट्रीय कानून के किसी भी नियम के तहत पूरी तरह से गैर-कानूनी है।"
 

इसे भी पढ़ें: भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ


बिना किसी टोल के खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

खाड़ी देशों के साथ चल रही बातचीत की जानकारी देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, "पिछले 48 घंटों में खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हमारे सहयोगियों के साथ मिलकर एक नए फ्रेमवर्क पर काम किया गया है और इसमें अच्छी प्रगति हुई है। अगर हमारा यह प्लान पूरी तरह सफल रहता है, तो इसका आखिरी नतीजा यह होगा कि हमें न केवल पूरी तरह से खुला हुआ होर्मुज जलडमरूमध्य मिलेगा, बल्कि यह रास्ता बिना किसी टोल के पूरी दुनिया के व्यापार के लिए हमेशा खुला रहेगा।"

Continue reading on the app

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio

दिल्ली में, अमेरिका के भीतर भारतीय-अमेरिकियों के प्रति की गई नस्लवादी टिप्पणियों से जुड़े एक सवाल के जवाब में, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस तरह की टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लूंगा। मुझे पूरा यकीन है कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने ऑनलाइन और दूसरी जगहों पर ऐसी गलत टिप्पणियां की हैं, क्योंकि दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं।"

अमेरिका में भी हैं बेवकूफी करने वाले लोग

मार्को रूबियो ने साफ शब्दों में कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि यहां (भारत में) भी कुछ बेवकूफ लोग हैं और अमेरिका में भी ऐसे बेवकूफ लोग हैं जो हर समय इस तरह की बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते रहते हैं। लेकिन ऐसे कुछ लोगों की वजह से पूरे देश को नहीं आंका जा सकता।"

इसे भी पढ़ें: भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ


प्रवासियों ने अमेरिका को बनाया समृद्ध

अमेरिकी विदेश मंत्री ने अमेरिका की तारीफ करते हुए आगे कहा, "अमेरिका एक बहुत ही मेहमाननवाज देश है। हमारा देश हमेशा से उन लोगों की वजह से आगे बढ़ा और समृद्ध हुआ है, जो दुनिया भर से हमारे देश में आते हैं और यह आकर अपना योगदान देते हैं।"

Continue reading on the app

  Sports

5 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी.. जिनका जबरदस्ती खत्म कर दिया गया करियर, मजबूरी में लेना पड़ा संन्यास

5 Indian cricketers Who forced to retire from international cricket: भारतीय क्रिकेट का इतिहास जितना गौरवशाली रहा है, उतना ही यह कई बार निर्मम भी साबित हुआ है। नीली जर्सी पहनकर देश के लिए जान लड़ाने वाले कई धुरंधर ऐसे रहे हैं. जिन्होंने वर्षों तक क्रिकेट जगत पर राज किया. लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई सेलेक्टर्स की बदलती सोच, युवाओं को मौका देने की नीति और टीम कॉम्बिनेशन के फेर में इन दिग्गजों को ना चाहते हुए भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा. भारतीय क्रिकेट के उन 5 महान और अनलकी धुरंधरों के बारे में जानते हैं जिन्हें ढलती उम्र या खराब फॉर्म के बहाने टीम से साइडलाइन कर दिया गया. जिसके बाद उन्हें मजबूरी में संन्यास का कड़ा फैसला लेना पड़ा. Sun, 24 May 2026 16:08:40 +0530

  Videos
See all

UP News : ITBP जवान के एक्शन पर क्या बोली UP Police ? #kanpurpolice #itbp #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T10:30:29+00:00

Beliaghata इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान । West Bengal । Shorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T10:31:58+00:00

Delhi HC On Vinesh Phogat : विनेश फोगाट को HC से राहत, WFI को फटकार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T10:30:35+00:00

UP News: भू-माफियाओं के निशाने पर Ayodhya की धार्मिक जमीनें? Land Mafia | Mahant Raju Das #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T10:42:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers