Ramayan: दिवाली से पहले आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’? मेकर्स के नए प्लान ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
Ramayan Release Date: रामायण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज डेट बदली जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब दिवाली 2026 से एक हफ्ते पहले यानी 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
पहले दिवाली पर थी रिलीज
पहले मेकर्स इस फिल्म को दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी में थे। लेकिन अब खबर है कि निर्माता फिल्म को त्योहार से पहले रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म दिवाली वीक शुरू होने से पहले ही थिएटर्स में अपनी पकड़ बना ले। जिससे दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई और तेज हो सकती है।
मेकर्स का बड़ा प्लान
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और यश इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बड़ी ब्लॉकबस्टर बनाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि दिवाली से पहले रिलीज कर मेकर्स नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। त्योहारों के दौरान दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
450 करोड़ की OTT डील की चर्चा
फिल्म सिर्फ रिलीज डेट ही नहीं, बल्कि अपनी बड़ी OTT डील को लेकर भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉप डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म के लिए करीब 450 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।
मेकर्स फिलहाल डिस्ट्रीब्यूशन और OTT प्लेटफॉर्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि डील फाइनल होने के बाद नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।
भगवान राम के रोल में दिखेंगे रणबीर
हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक भी सामने आया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं फिल्म में साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
यह भी पढ़े- ‘डॉन 3’ छोड़ने पर बुरे फंसे रणवीर सिंह! फरहान अख्तर ने FWICE में की शिकायत!
गूगल के मंहगे वाले फोन में आई बड़ी दिक्कत, अपडेट के बाद बंद हो रही स्क्रीन, जानें कैसे करें ठीक?
Google Pixel Fold यूजर्स हालिया अपडेट के बाद कवर स्क्रीन ब्लैक होने की समस्या का सामना कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन बूट के दौरान काम करती है लेकिन एंड्रॉयड लोड होने के बाद बंद हो जाती है. एक समाधान सामने आया है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18



















