Responsive Scrollable Menu

पीठ-गर्दन के दर्द और अकड़न से मिलेगी राहत, दिनचर्या में शामिल करें 'चक्रासन'

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष है। इस बीच स्वस्थ भारत मिशन के तहत भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने की अपील कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय लगातार आसनों के साथ प्राणायाम के बारे में जानकारी दे रहा है। मंत्रालय ने चक्रासन के बारे में जानकारी देते हुए उसके फायदों से भी अवगत कराया।

योग एक्सपर्ट्स के अनुसार, चक्रासन उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जिन्हें पीठ, गर्दन या पैरों में दर्द, रीढ़ की हड्डी और कंधों में अकड़न या शरीर में लचीलापन कम होने की शिकायत है। मंत्रालय के अनुसार, आज की व्यस्त और बैठे-बैठे काम करने वाली जिंदगी में पीठ दर्द, गर्दन में खिंचाव और शरीर की अकड़न आम समस्या बन गई है। ये सभी लक्षण बताते हैं कि शरीर को पर्याप्त मूवमेंट और स्ट्रेचिंग की जरूरत है। चक्रासन इन समस्याओं से निपटने में बहुत प्रभावी साबित होता है

मंत्रालय का कहना है कि चक्रासन न सिर्फ शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है बल्कि मन को भी शांत रखने में मदद करता है। यह आसन नियमित रूप से करने से पोस्चर सुधरता है और रोजमर्रा की थकान भी दूर होती है।

इसके अलावा, चक्रासन के अभ्यास से पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है, कंधों और गर्दन की अकड़न दूर होती है। साथ ही यह आसन शरीर के लचीलेपन को भी बढ़ाता है। छाती को खोलता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। थकान और तनाव को कम करता है और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जिन लोगों पूरे दिन थकान या सुस्ती लगती है उनके लिए और भी फायदेमंद है। यह आसन पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ाता है।

आयुष मंत्रालय ने सलाह दी है कि शुरुआती लोग किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही यह आसन करें। खासकर जिन लोगों को पीठ या गर्दन की गंभीर समस्या है, उन्हें डॉक्टर या योग ट्रेनर से सलाह लेकर ही अभ्यास शुरू करना चाहिए।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पेट्रोल-डीजल GST के दायरे में आया तो कितने गिरेंगे दाम? यहाँ समझिए कीमत और टैक्स का पूरा गणित

नई दिल्ली: देश भर में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी और मध्यम वर्ग का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है। लगातार बढ़ते दामों के बीच अब एक बार फिर से ईंधन (Petrol-Diesel) को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाने की मांग ने जोर …

The post पेट्रोल-डीजल GST के दायरे में आया तो कितने गिरेंगे दाम? यहाँ समझिए कीमत और टैक्स का पूरा गणित appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय खेल इतिहास की 'जादुई रात', भारतीय एथलीटों ने तोड़े बैक-टू-बैक रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय एथलेटिक्स ने ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बना। कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाए और तोड़े।  Sun, 24 May 2026 11:22:22 +0530

  Videos
See all

White House Firing Video: ट्रंप की हत्या कौन करना चाहता है? Colonel Shailendra Singh ने बता दिया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T09:05:31+00:00

Attack on Trump: व्हाइट हाउस पर हमले को गंभीरता से नहीं ले रहे ट्रंप? | Iran America War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T09:00:23+00:00

बांग्लादेश का वायरल भैंसा 'ट्रंप' कितने में बिका [Bangladesh's 'Donald Trump' buffalo wins fans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:57:20+00:00

Big Action In West Bengal LIVE: Bengal में नया कानून लागू! | CM Suvendu | CM Yogi | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T09:02:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers