कौन हैं बंगाल के देबांग्शु पांडा? चर्चित विधान सभा सीट फालटा उपचुनाव में जीत तय
Who is Debangshu Panda: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने चुनाव जीतकर इतिहास बनाया है। आज बंगाल की सबसे चर्चित सीट फालटा उपचुनाव के परिणाम आने वाले हैं। अभी तक बीजेपी के प्रत्याशी देबांग्शु पांडा 13 राउंड तक की गिनती में सबसे आगे चल रहे हैं। पांडा 87 हजार से ज्यादा वोटों से लीड लेकर चल रहे हैं। कुल 21 राउंड की गिनती होनी है। जबकि 13 राउंड तक कांग्रेस के प्रत्याशी को 7802 और टीएमसी के जहांगीर को 4467 वोट मिले हैं। ऐसे में देबांग्शु पांडा की जीत तय मानी जा रही है।
देबांशु पांडा 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर दक्षिण 24 परगना की फाल्टा सीट से मैदान में हैं। स्नातक तक पढ़े देबांशु पांडा पेशे से अधिवक्ता हैं। चुनाव शपथ पत्र के अनुसार, देबांशु पांडा की कुल संपत्ति ₹1.9 करोड़ है और देनदारियां ₹12 लाख हैं। देबांशु पांडा ने अपनी वार्षिक आय ₹12 लाख घोषित की है।
दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले
देबांशु पांडा ने अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की संख्या 17 बताई है, जिनमें से ज्यादातर गंभीर प्रकृति के हैं। मतदान 29 अप्रैल 2026 को होगा और परिणाम 4 मई को घोषित होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीएम सुवेंदु अधिकारी के साथ की बैठक, पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य प्रणालियों पर हुई चर्चा
भवानीपुर के बाद BJP का सबसे बड़ा दांव
विवादों से घिरा फलता विधानसभा क्षेत्र BJP के लिए भवानीपुर के बाद सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वजह ये कि फलता डायमंड हार्बर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां से TMC नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं। पार्टी के एक धड़े ने लंबे समय तक फलता को सफल संगठनात्मक और राजनीतिक मॉडल के तौर पर पेश किया।
लेकिन पिछले 15 दिनों में हालात बदले हैं। डायमंड हार्बर के कुछ इलाकों में BJP की बढ़त, फलता में अशांति और जहांगीर खान के पीछे हटने जैसी घटनाओं ने नई सियासी बहस छेड़ दी है। जिसे कभी अभेद्य गढ़ माना जाता था, वहां अब समीकरण बदलते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: West Bengal: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला! पश्चिम बंगाल में अब सिर्फ एक दिन होगी बकरीद की छुट्टी
काम न मिलने पर इस मशहूर एक्ट्रेस का टूटा दिल, बोलीं- ‘जी करता है खुद को खत्म कर लूं’
Anita Kanwal on Loneliness: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता कंवल (Anita Kanwal) ने हाल ही में ऐसा दर्द बयां किया, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया. इंडस्ट्री में करीब 40 साल से ज्यादा काम करने के बावजूद आज वह खुद को अकेला और भुलाया हुआ महसूस कर रही हैं. कभी एक साथ 13 टीवी शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने अब खुलकर कहा है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा और इस वजह से वह अंदर से टूट चुकी हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि कई बार उनका मन करता है कि वह खुद को खत्म कर लें. आइए जानते हैं उन्होंने इंटरव्यू दौरान अपने दर्द कैसे बयान किया.
कभी टीवी की सबसे बिजी एक्ट्रेस थीं अनीता
अनीता कंवल ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. इसमें ‘बनेगी अपनी बात’, ‘सोनपरी’, ‘शांति’, ‘चाणक्य’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे शोज शामिल हैं. इसमें उनकी एक्टिंग को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. फिल्मों की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ और प्रकाश झा की ‘गंगाजल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
एक समय ऐसा था जब इंडस्ट्री में उनके पास काम की कमी नहीं थी. अपने करियर की पीक पर वह एक साथ करीब 13 शोज में काम करती थी. शूटिंग शेड्यूल इतने बिजी रहते थे कि उन्हें एक से दूसरे सेट दौड़ भागकर जाना पड़ता था. लेकिन उनके हालात पहले जैसे नहीं रहे. अनीता का कहना है कि इंडस्ट्री अब एक्सपीरियंस नहीं, बल्कि सोशल मीडिया फॉलोअर्स देखती है.
‘हमारी मेहनत की कोई कीमत नहीं’
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अनीता ने कास्टिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘आजकल लोग इंस्टाग्राम देखकर कलाकार चुनते हैं. कोई मानता नहीं, लेकिन यही सच है. हमने 40-45 साल मेहनत की, बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन अब उसकी कोई वेल्यू नहीं रह गई.’
उन्होंने आगे कहा, ‘आज कोई भी सोशल मीडिया पर कुछ भी करके फेमस हो सकता है. लेकिन टैलेंट कहां है. कौन-सी ऐसी फिल्म है जो सिर्फ इंस्टाग्राम फेम की वजह से हिट हुई हो.’
'खुद को खत्म कर लूं.'
अनीता का मानना है कि इंडस्ट्री में अब एक्सपीरियंस आर्टिस्ट को नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इतने साल काम करने के बाद भी उनसे ऑडिशन मांगा जाता है और खुद का इंट्रोडक्शन देने को कहा जाता है, जो उन्हें अंदर तक तोड़ देता है.
अनीता कंवल की पर्सनल लाइफ भी आसान नहीं रही. उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे. इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए लंबा स्ट्रगल करना पड़ा और अपने दम पर पहचान बनाई. उन्होंने इमोशनल होकर कहा, ‘कभी-कभी बहुत अकेलापन महसूस होता है. लगता है कि लोगों ने भुला दिया. मेरा मन करता है कि मैं खुद को खत्म कर लूं.'
ये भी पढ़ें: मोहनलाल की Drishyam 3 के आगे नहीं चल रहा Chand Mera Dil का जादू, यहां देखें दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बेटी भी एक्टिंग इंडस्ट्री में बना चुकी हैं पहचान
आपको बता दें कि बहुत कम लोग जानते हैं कि अनीता कंवल की बेटी पूजा कंवल भी टीवी इंडस्ट्री में जाना-पहचाना चेहरा हैं. पूजा ने कई शोज़ होस्ट किए हैं और एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है. अनीता कंवल का इंटरव्यू सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि एक्सपीरियंस कलाकारों को इस तरह नजरअंदाज करना गलत है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि डिजिटल दौर में टैलेंट से ज्यादा वायरलिटी कोइंपोर्टेंस दिया जा रहा है. अनीता कंवल का यह दर्द सिर्फ उनका पर्सनल स्ट्रगल नहीं है, बल्कि ये उन कई कलाकारों की स्ट्रगल की स्टोरी भी बताता है जो सालों इंडस्ट्री को देने के बाद अचानक किनारे कर दिए जाते हैं.
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह को लेकर ये क्या बोल गए राम चरण? एक्टर को देर रात हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)






