Responsive Scrollable Menu

बच्चों में ईटिंग डिसऑर्डर, परफेक्ट बॉडी पाने, वजन बढ़ने की चिंता कारण तो नहीं? पेरेंट्स इन बातों पर रखें ध्यान

Eating Disorder in kids: जब बच्चे का खाने, वजन या शरीर की बनावट के साथ रिश्ता अस्वस्थ हो जाता है, तो उसे ईटिंग डिसऑर्डर कहा जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, ईटिंग डिसऑर्डर किसी एक वजह से नहीं होता, बल्कि कई कारण मिलकर इसे जन्म देते हैं. बच्चों में कैसे विकसित होती है ये समस्या, क्या होते हैं कारण और लक्षण, पेरेंट्स को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, यहां जानें.

Continue reading on the app

कोर्ट के पास पोस्ट ऑफिस कर्मी का काटा गला:छतरपुर में दोस्त को भी मारे चाकू, सांस नली कट गई; खून से सन गई कार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे लवकुशनगर सिविल कोर्ट के पास एक युवक को बदमाशों ने मार डाला। हत्यारों ने धारदार हथियार से गला काट दिया। सांस नली कट जाने से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। कार भी खून से सन गई। वारदात आक्टोहां तिराहा के पास की है। लवकुशनगर पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 23 वर्षीय युवक केके गुप्ता के रूप में की गई है। वह पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी करता था। युवक के गले और शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट के निशान हैं। गले से खून ज्यादा बह जाने की वजह से जान चली गई। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 50 हजार रुपए के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा जिला अस्पताल में भर्ती घायल सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि क्रिन्स राजपूत के 50 हजार रुपए विक्की विश्वकर्मा से लेने थे। इसी को लेकर विक्की के बुलावे पर सत्येंद्र राजपूत और क्रिन्स राजपूत, सत्येंद्र की स्प्लेंडर बाइक से अपने गांव बगमऊ से लगभग 6 किलोमीटर दूर लवकुशनगर के ऑक्टोहां तिगैला पहुंचे। मौके पर पहले से मौजूद थे कई लोग सत्येंद्र के अनुसार, वहां पहले से ही विक्की विश्वकर्मा, उसका पिता बड्डन विश्वकर्मा, मनीष यादव और भरत द्विवेदी मौजूद थे। जब क्रिन्स राजपूत ने अपने पैसे मांगे तो विक्की ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। 28 मई को पैसे देने का आश्वासन इसके बाद काफी देर तक कहासुनी चली और मामला किसी तरह शांत कराया गया। इस दौरान विक्की ने 28 मई को 50 हजार रुपए देने की बात कही। इसी बीच के.के. गुप्ता, जो पहले से क्रिन्स राजपूत की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर वहां मौजूद था। मौके पर पहुंच गया। बातचीत के दौरान बढ़ा विवाद और हमला बातचीत के दौरान के.के. गुप्ता ने भी विक्की विश्वकर्मा से क्रिन्स के पैसे देने की बात कही, जिस पर विक्की ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। विक्की ने जान से मारने की धमकी देते हुए के.के. गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सत्येंद्र राजपूत और क्रिन्स राजपूत ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद 5–6 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच भरत द्विवेदी ने सत्येंद्र राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया, जो उसके पेट में जा लगा। हंगामे के बाद आरोपी फरार, घायल अस्पताल पहुंचाए गए बताया गया कि शोर मचने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी विक्की विश्वकर्मा, बड्डन विश्वकर्मा, मनीष यादव और भरत द्विवेदी अपने 8–10 साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। इसी दौरान विक्की विश्वकर्मा ने के.के. गुप्ता का गला रेत दिया, जिससे भारी मात्रा में खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, एक की मौत आसपास मौजूद आकाश चौरसिया, प्रिंस राजपूत और अन्य लोगों ने घायलों को उसी स्विफ्ट डिजायर कार से लवकुशनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने के.के. गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र राजपूत को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपियों की पहचान, कुछ राउंडअप लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे के अनुसार, आरोपियों की पहचान विक्की विश्वकर्मा, गुड्डन विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और मनीष यादव के रूप में की है। कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें श्योपुर में भीड़ का पुलिस पर हमला, थाने में तोड़फोड़ मध्यप्रदेश के श्योपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक आदिवासी किसान की हत्या कर दी गई। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कराहल थाने का घेराव कर दिया, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

भाई जितना स्टारडम रखती हैं इन 5 भारतीय क्रिकेटर की बहनें, बॉलीवुड एक्ट्रेस वाला है एटीट्यूड

मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी बहनें स्टारडम में उनसे कम नहीं मानी जाती हैं. वह अक्सर आईपीएल और टीम इंडिया के मैचों में अपने भाई को सपोर्ट करते हुए देखी जाती हैं. उनमें से कुछ का बॉन्डिंग को इतना बेहतरीन है कि फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट में ऐसे ही पांच फेमस भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में. Sun, 24 May 2026 13:30:49 +0530

  Videos
See all

Big Action In West Bengal LIVE: Bengal में नया कानून लागू! | CM Suvendu | CM Yogi | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T09:02:32+00:00

West Bengal : ईद से पहले बंगाल में नया विवाद! प्रतिबंधित पशु और कुर्बानी के नियमों पर मौलाना का ...| #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:57:35+00:00

Attack on Trump: व्हाइट हाउस पर हमले को गंभीरता से नहीं ले रहे ट्रंप? | Iran America War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T09:00:23+00:00

बांग्लादेश का वायरल भैंसा 'ट्रंप' कितने में बिका [Bangladesh's 'Donald Trump' buffalo wins fans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:57:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers