Responsive Scrollable Menu

Kangana Ranaut ने पैप्स को देखकर दिया कोल्ड रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो

Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड क्वीन  कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. इसी बीच हाल ही में कंगना को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वो सिंपल और कैसुअल लुक में नजर आईं. लेकिन इस बार लोगों का अटेंशन उनके ऑउटफिट से ज्यादा उनके एटीट्यूड ने ग्रैब कर लिया. 

जी हां, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पैपराजी ने कंगना को स्पॉट किया, वो बिना कोई रिएक्शन दिए सीधे अपनी कार की तरफ बढ़ गईं, ना उन्होंने ही कहा…, ना पोज दिए… और ना ही कैमरा की तरफ देखा. कंगना चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठीं और वहां से निकल गईं. अब उनका ये कोल्ड रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसपर मिक्स्ड रिएक्शंस दे रहे हैं.

Continue reading on the app

अमेरिका के हवाई में महसूस किए गए 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, आफ्टरशॉक्स आने की भी आशंका

Hawaii Earthquake: अमेरिका के हवाई राज्य भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. हालांकि इन झटकों के बाद कहीं भी सुनामी का खतरा नहीं है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई. यह भूकंप हवाई के बिग आइलैंड पर होनाउनाउ-नापूपू से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण में आया था.

हवाई में कब आया भूकंप?

यूएसजीएस के मुताबिक, ये भूकंप स्थानीय समायानुसार शुक्रवार रात 9.46 बजे आया. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार इसका केंद्र 19.34 डिग्री उत्तर अक्षांश और 155.84 डिग्री पश्चिम देशांतर पर था, और इसकी गहराई लगभग 22.4 किलोमीटर थी. यूएसजीएस ने बताया कि यह भूकंप हवाई के कई द्वीपों में महसूस किया गया, लेकिन इससे मौना लोआ या किलाउआ ज्वालामुखियों पर कोई असर नहीं दिखा है.

आफ्टरशॉक्स आने का सिलसिला जारी

इसके बाद कुछ छोटे-छोटे आफ्टरशॉक्स भी आए हैं और आने वाले दिनों में और झटके आ सकते हैं, ऐसा यूएसजीएस ने कहा है. हवाई में मध्यम स्तर के भूकंप आम बात हैं. पिछले 50 वर्षों में, इस बार आए भूकंप के आसपास 100 किलोमीटर के दायरे में 5.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले 36 से अधिक भूकंप आ चुके हैं.

सुनामी की कोई चेतावनी नहीं की गई जारी

पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने इस भूकंप के बाद कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की. हवाई काउंटी के मेयर किमो अलामेडा ने कहा कि यह भूकंप इतना बड़ा नहीं था कि हवाई द्वीप के लिए सुनामी पैदा कर सके. बता दें कि अमेरिका में सुनामी अलर्ट चार तरह का होता है, जिसमें सुनामी इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट, वॉच, एडवाइजरी और वॉर्निंग शामिल हैं.

एडवाइजरी का मतलब होता है कि ऐसी सुनामी आ सकती है जिससे तेज समुद्री धाराएं या ऊंची लहरें बन सकती हैं. ऐसे में लोगों को पानी से दूर रहने और समुद्र तटों या नदियों से दूर जाने की सलाह दी जाती है. वॉर्निंग का मतलब होता है कि बड़ी सुनामी आने की संभावना है, जिससे जमीन के अंदर तक पानी घुस सकता है. ऐसे में लोगों को तुरंत ऊंची जगह या अंदर की तरफ चले जाना चाहिए.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय खेल इतिहास की 'जादुई रात', भारतीय एथलीटों ने तोड़े बैक-टू-बैक रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय एथलेटिक्स ने ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बना। कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाए और तोड़े।  Sun, 24 May 2026 11:22:22 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case Update: ब्यूटी पार्लर में ट्विशा के साथ क्या हुआ था? | MP | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:40:05+00:00

Twisha Death case: ट्विशा की मौत का सच क्या? | Bhopal News | Samarth Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:23:40+00:00

Twisha Sharma Case Update: आज शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:30:28+00:00

कूटनीति के नाम पर रुबियो का मिशनरी प्रोपेगेंडा ? | Missionaries of Charity | MotherTeresa #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers