Bengal Qurbani Controversy LIVE: बंगाल में कुर्बानी पर बवाल | Humayun Kabir | CM Suvendu | TMC | BJP
Bengal Qurbani Controversy LIVE: बंगाल में कुर्बानी पर बवाल | Humayun Kabir | CM Suvendu | TMC | BJP पश्चिम बंगाल AJUP चीफ हुमायूं कबीर ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. कबीर ने कहा कि बकरीद के दिन गाय, बकरी सबकी कुर्बानी होगी. #westbengalnews #suvenduadhikari #bakrid #humayunkabir #hinduvsmuslim #cowslaughterrow #bengalpolitics #tmcvsbjp #mamatabanerjee #abhishekbanerjee #tmcvsbjp #bengalnews #bakridnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
बलूचिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला: जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना, धमाके में 23 लोगों की मौत; 70 घायल
Quetta Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठी। रविवार सुबह चमन फाटक के पास जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर जोरदार आत्मघाती हमला किया गया। इस भीषण धमाके में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हमला उस समय हुआ जब जाफर एक्सप्रेस क्वेटा कैंट इलाके से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के जवान सफर कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जिससे ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा। कई मकानों की दीवारें तक ढह गईं। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बयान जारी कर कहा कि इस फिदायीन हमले को उनकी आत्मघाती यूनिट “मजीद ब्रिगेड” ने अंजाम दिया है। संगठन का दावा है कि ट्रेन में सैन्य कर्मी मौजूद थे और इसी वजह से इसे निशाना बनाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा बल और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह हमला पूरी तरह सुनियोजित लग रहा है। हमला ट्रेन के गुजरने के सही समय पर किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आत्मघाती हमलावर और उसके नेटवर्क से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई हैं।
बलूचिस्तान में पिछले कुछ समय से सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अलगाववादी संगठनों द्वारा पाकिस्तानी सेना और सरकारी प्रतिष्ठानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Haribhoomi





















