'हम केवल सहयोगी नहीं, रणनीतिककार हैं...', हैदराबाद हाउस में जयशंकर के साथ मीटिंग में बोले US विदेश मंत्री रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। गत शनिवार को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की। रविवार को मार्को रुबियो और विदेश मंत्री जयशंकर हैदराबाद हाउस में बैठक कर रहे हैं। इस बीच मार्को रुबियों ने आपसी सहयोग पर जोर दिया।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हमारे पास चर्चा करने और काम करने के लिए बहुत कुछ है। हम दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, और यही बात हमारे अटूट सहयोग का आधार है। हमारे इतने सारे साझा हित हैं कि हमारे लिए इस पर आगे बढ़ना पूरी तरह से उचित है।
#WATCH | Delhi: EAM Dr S Jaishankar holds delegation-level talks with US Secretary of State Marco Rubio at Hyderabad House.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/014BvtA9m1
'हम केवल सहयोगी नहीं...'
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह पहला दिन पहले से ही शानदार रहा है। हम अपनी यात्राओं और आज की वार्ताओं के लिए उत्सुक हैं और देश के बारे में और अधिक जानने के लिए तत्पर हैं। जैसा कि आपने बताया, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत केवल सहयोगी नहीं हैं; हम रणनीतिक सहयोगी हैं, और यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।
किन क्षेत्रों तक बताई रणनीति
रुबियो ने कहा कि हम जाहिर तौर पर दुनिया भर के और पूरे क्षेत्र के देशों के साथ उभरते विभिन्न मुद्दों पर काम करते हैं, लेकिन हमारी रणनीतिक साझेदारी ही इस रिश्ते को अलग बनाती है, क्योंकि यह केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर सहयोग के अवसरों तक फैली हुई है, और इसमें संभावित रूप से पश्चिमी गोलार्ध और ऐसे ही अन्य स्थान शामिल हैं।
How to Remove Sun Tan: गर्मियों की तेज धूप से झुलस गई है स्किन? अपनाएं ये देसी उपाय, चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो
How to Remove Sun Tan: गर्मियों में तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना हमारी स्किन पर सबसे ज्यादा असर डालते हैं. लंबे समय तक धूप में रहने से चेहरे पर टैनिंग हो जाती है, जिससे स्किन बेजान औऱ काली नजर आने लगती है. कई लोग इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय भी आपकी त्वचा की खोई चमक वापस ला सकते हैं. रसोई में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें स्किन को साफ करने, टैन कम करने और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकती हैं. खास बात यह है कि इन उपायों का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर साइड इफेक्ट का खतरा भी कम रहता है.
स्किन टैन हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें
दही और शहद
दही को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाने में मदद करता है. इससे चेहरे की टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है. वहीं शहद त्वचा को मॉइश्चर देता है और उसे मुलायम बनाए रखता है. इसके लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाएं. अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें. बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें. हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक नजर आने लगती है.
पपीते का फेस पैक
पका हुआ पपीता सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद पपेन एंजाइम डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. इससे चेहरा साफ और फ्रेश नजर आता है. इसके लिए पपीते के कुछ टुकड़ों को मैश कर लें. अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें. यह उपाय टैनिंग कम करने के साथ स्किन को नैचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है.
बेसन और हल्दी का देसी उबटन
भारतीय घरों में बेसन और हल्दी का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर के लिए किया जाता रहा है. बेसन स्किन की गहराई से सफाई करता है. वहीं हल्दी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करती है. एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें. इसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाएं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें. इससे स्किन साफ और फ्रेश महसूस होती है.
एलोवेरा और टमाटर से मिलेगी ठंडक
धूप में ज्यादा रहने से स्किन पर जलन और लालपन भी हो सकता है. ऐसे में एलोवेरा काफी राहत पहुंचाता है. यह त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है. वहीं टमाटर में मौजूद प्राकृतिक तत्व स्किन को ब्राइट बनाने में सहायक माने जाते हैं. आप एलोवेरा जेल में टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. 15 मिनट बाद चेहरा धो लें. इससे त्वचा फ्रेश महसूस होती है.
घरेलू उपाय अपनाते समय रखें ये सावधानियां
किसी भी घरेलू चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इससे एलर्जी या जलन का खतरा कम रहता है. अगर किसी चीज से खुजली या जलन महसूस हो तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.इसके अलावा घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें. साथ ही चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इससे स्किन लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनी रह सकती है.
(डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















