जसप्रीत बुमराह को लेकर ये क्या बोल गए राम चरण? एक्टर को देर रात हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी
Ram Charan Apologies Jasprit Bumrah: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर देशभर में जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं. इसी सिलसिले में हाल ही में राम चरण भोपाल पहुंचे, जहां फिल्म का भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. कार्यक्रम में हजारों फैंस की मौजूदगी के बीच राण चरण ने मंच पर शानदार एंट्री की, लेकिन इसी दौरान उनसे एक ऐसी गलती हो गई, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
राम चरण से हुई ये गलती
दरअसल, इवेंट के दौरान राम चरण ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रित बुमरा (Jasprit Bumrah) को गलती से फुटबॉलर बता दिया. एक्टर की ये चूक कैमरे में कैद हो गई और कुछ ही मिनटों में वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही राम चरण ने देर रात सोशल मीडिया पर बुमराह से माफी मांग ली.
रैपिड फायर राउंड में हुई गड़बड़ी
म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान एंकर ने राम चरण के साथ एक मजेदार रैपिड फायर राउंड खेला. क्योंकि फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उनसे क्रिकेट से जुड़े कई सवाल पूछे गए. एंकर ने भारतीय क्रिकेट के कुछ बड़े खिलाड़ियों के नाम लिए और राम चरण से उनके बारे में एक लाइन में प्रतिक्रिया देने को कहा.
Context - pic.twitter.com/yK0YIH6V7d
— Film Culture (@CinemasHive) May 23, 2026
जब सचिन तेंदुलकर का नाम आया तो राम चरण ने कहा कि उनका करियर बेहद लंबा और प्रेरणादायक रहा है. महेंद्र सिंह धोनी के लिए उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका शांत स्वभाव है. रोहित शर्मा को एक्टर ने “सबका चहेता” बताया, जबकि विराट कोहली का नाम सुनते ही उन्होंने कहा, “वो पूरी तरह फायर हैं.” लेकिन जैसे ही जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आया, राम चरण थोड़े कन्फ्यूज नजर आए और उन्होंने कहा, “जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मैं फुटबॉल से बहुत प्यार करता हूं और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो… लव यू सर.” बस फिर क्या था, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस ने एक्टर की इस गलती पर मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.
गलती का एहसास होते ही मांगी माफी
वीडियो वायरल होने के बाद राम चरण ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार की. देर रात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जसप्रीत बुमराह को टैग करते हुए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “उफ्फ… सच बताऊं तो नामों को लेकर मैं कभी-कभी थोड़ा भुलक्कड़ हो जाता हूं. इस मिक्सअप के लिए मैं जसप्रीत बुमराह जी से दिल से माफी मांगता हूं. इतनी बड़ी भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच यह एक स्वाभाविक मानवीय गलती थी.”
Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes.
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 23, 2026
Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up - it was a genuine human error in the middle of all the excitement and the crowd ????????
I truly respect you and I am a huge fan of your game. You make every Indian feel proud when…
उन्होंने आगे लिखा, “मैं सच में आपकी बहुत इज्जत करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं. जब आप बल्लेबाजों को लगातार बैकफुट पर रखते हैं, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.” राम चरण की इस विनम्रता की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. कई यूजर्स का कहना है कि गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन उसे स्वीकार करना बड़ी बात होती है.
‘पेड्डी’ को लेकर बना हुआ है जबरदस्त बज
अगर फिल्म ‘पेड्डी’ की बात करें तो इसका निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है. फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, अभिनेता जगपति बाबू और दिव्येन्दु भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म का बैकड्रॉप खेल और इमोशनल ड्रामा पर आधारित है, जिसमें राम चरण एक दमदार क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगे.
निर्माताओं के अनुसार, ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है और इसका म्यूजिक लॉन्च इवेंट भी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: मोहनलाल की Drishyam 3 के आगे नहीं चल रहा Chand Mera Dil का जादू, यहां देखें दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बेवकूफ नहीं मुझे जबरदस्त तानाशाह बोलो’, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें मूर्ख कहलाना नहीं पसंद. वह उन्हें अपमान लगता है. जबकि जबरदस्त तानाशाह बोले जाने पर उनको कोई दिक्कत नहीं है. दरअसल, ट्रंप न्यूयॉर्क में एक रैली कोे संबोधित कर रहे थे. इस दौरान, अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने ये बात कही.
उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस शब्द से इतना नफरत करते हैं कि उन्होंने खुद को सही साबित करने के लिए अपने डॉक्टरों से टेस्ट कराने तक की मांग कर डाली थी. उन्होंने रैली में कहा कि वह सबसे चतुर इंसान है. क्या आप नहीं चाहते हैं कि एक समझदार व्यक्ति आपका राष्ट्रपति बने.
रैली में मानसिक स्वास्थ्य की चर्चा
बता दें, न्यूयॉर्क में होने वाली ट्रंप की रैली मुख्य रूप से महंगाई और जीवन यापन से जुड़े विषयों को लेकर होनी थी लेकिन ट्रंप ने सिर्फ अपनी मानसिक फिटनेस की बातें की. उन्होंने अपने डॉक्टर के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया. ट्रंप ने कहा कि मैंने अपने डॉक्टर से कहा कि मुझे कोई शानदार तानाशाह बोले तो मुझे कोई भी दिक्कत नहीं है पर मैं खुद को मूर्ख नहीं कहलाना चाहता हूं. मैंने डॉक्टर से पूछा कि मैं क्या करूं. क्या ऐसा कोई टेस्ट है, जिसे में दे सकता हूं और क्लीयर हो जाए कि मैं पागल नहीं हूं.
इस पर डॉक्टर ने कहा कि जी हां सर, बिल्कुल है. इसे कॉग्निटिव टेस्ट कहते हैं. मैंने उनसे पूछा कि आखिर कितने राष्ट्रपतियों ने ये टेस्ट दिया है? डॉक्टर ने बताया कि किसी ने नहीं. अब तक किसी ने इसे नहीं लिया है. मैंने कहा कि खैर, क्या यह अच्छा है या बुरा? क्या यह मुश्किल है? ट्रंप ने बताया कि इस टेस्ट में सवालों की शुरुआत आसान से होती लेकिन अंत आते-आते सवाल काफी ज्यादा कठिन हो जाते हैं.
कॉग्निटिव टेस्ट अनिवार्य करने की मांग
बता दें, ट्रंप कई बार कॉग्निटिव टेस्ट की बात कर चुके हैं. उन्होंने पिछले महीने ही कहा था कि राष्ट्रपति या उप राष्ट्रपति पद के किसी भी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने से पहले कॉग्नेटिव टेस्ट से गुजरना चाहिए. ऐसा करने पर हमें बराक ओबामा या फिर स्लीपी जो बाइडेन जैसे लोगों के चुने जाने पर कोई हैरानी नहीं होगी. ट्रंप ने बताया कि मैंने राष्ट्रपति के रूप में तीन बार ये परीक्षा दी है. मैंने तीनों बार इसमें टॉप किया है. ट्रंप ने कहा कि ये एक ऐसी उपलब्धि है, जो डॉक्टरों के अनुसार, एक बार की परीक्षा में भी शायद ही किसी ने हासिल की हो.
विशेषज्ञों ने जताई चिंता
हालांकि, टफ्ट्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के मनोरोग विज्ञान के प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. हेनरी डेविड अब्राहम ने कहा कि इतने कम समय में तीन बार परीक्षा देना बहुत चिंताजनक है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर डॉ. जॉन गार्टनर ने बताया कि ट्रंप की मानसिक क्षमता गिर रही है और इसके बहुत सारे प्रमाण भी दिखाई देते हैं. वहीं, पेंटागन चीफ पीट हेगसेथ ने ट्रंप के स्वास्थ्य की जमकर तारीफ की जा रही है. हेगसेथ ने उन्हें देश का सबसे तेज और गहरी समझ रखने वाला कमांडर-इन-चीफ बताया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























