Responsive Scrollable Menu

भारत में ‘इबोला’ को लेकर अलर्ट, जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी, जानें अफ्रीकी देशों में वायरस फैलने के बाद कैसे हालात?

Ebola virus: अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बाद WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है. भारत सरकार ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सख्त एडवाइजरी जारी की है. आइए जानते हैं सरकार की एडवाइजरी के बारे में और अब तक कितने लोगों को मौत हुई.

The post भारत में ‘इबोला’ को लेकर अलर्ट, जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी, जानें अफ्रीकी देशों में वायरस फैलने के बाद कैसे हालात? appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

UP फिर शर्मसार! लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चीयरलीडर्स के साथ हुई बदतमीजी, पुलिस ने बदसलुकी पर तुरंत लिया एक्शन

IPL 2026 : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का धमाल जारी है. भारत के अलग-अलग राज्यों में आईपीएल 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस सीजन का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खेला गया. यहां के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है. इस मुकाबले में चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है. ये पूरा मामला क्या है, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

ये मुकाबला बीते शनिवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ, इस मैच के दौरान चीयरलीडर्स मैदान पर अपना काम कर रही थीं. उनका काम मैच के दौरान हर चौके, हर छक्के और हर विकेट पर डांस करना है. वो मैदान पर आए फैंस का मनोरंजन करती है और अपनी टीम की खुशी में जश्न मनाती है. इसी बीच कभी-कभी इन चीयरलीडर्स को भी बदतमीजी और बदसलुकी का शिकार होना पड़ा जाता है. 

चीयरलीडर्स के साथ मैदान पर हुई बदतमीजी

ऐसा ही कुछ लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक चीयरलीडर्स के साथ मैदान पर मैच देखने पहुंचने फैंस ने बदतमीजी की, जब वो उन फैंस की बदसलुकी को नहीं सह पाई तो उसने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुसिलकर्मियों से इसकी शिकायत की, जिसके बाद मामले को सुलझाया गया.

इस वायरल वीडियो में तीन चीयरलीडर्स नजर आ रही है. इस दौरान सबसे पहले एक चीयरलीडर बोलती हुई नजर आ रही है. नो, नो, नो... वो उस फैंस को उनके साथ ऐसा व्यवहार करने से मना कर रही है. वो उगली से इशार कर उसे ऐसा करने से रोक भी रही है. इसके बाद वो इशारों से कुछ बता भी रही है, मानो शायद वो कह रही है कि वो मुझे घूर रहे हैं और मेरे साथ बदतमीजी कर रहे हैं. 

ये सभी चीयरलीडर्स विदेशी हैं. इकाना स्टेडियम के मैदान पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से शिकायत करते वक्त वो काफी परेशान नजर आ रही है. उसके चेहरे से लाचारी साफ दिख रही है. कोई भी महिला अपने साथ बदतमीजी को सहन नहीं कर सकती, चाहे वो भारतीय हो या विदेशी. 

पुलिसकर्मियों ने तुरंत लिया एक्शन

हालांकि उसकी शिकायत के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने एक्शन लिया और उन फैंस को समझाकर स्थिति को सही किया. अब इस वीडियो के सामने आने से सोशल मीडिया एक्स यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर इन पर सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर कह रहे हैं, ऐसा यूपी (उत्तर प्रदेश) में ही क्यों होता है.

आपको बता दें कि अक्सर, क्रिकेट मैचों के दौरान महिला खिलाड़ियों और चीयरलीडर्स या मैच के दौरान काम करने वाली महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत की शिकायते लगातार आती रहती है. वनडे वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों के साथ भी अभद्रता का मामला सामने आया था. अब एक बार फिर इस घटना ने यूपी को शर्मसार कर दिया है.

कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो, लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए. पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया. 

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी आज छीनेंगे ऑरेंज कैप, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को सिर्फ इतने रन बनाते ही छोड़ देंगे पीछे

Continue reading on the app

  Sports

रवींद्र जडेजा को आउट कर शार्दुल ने दिखाए तेवर, अंपायर ने तुरंत बदला फैसला, जड्डू ऐसा लिया बदला याद रखेंगे ठाकुर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की वजह से यादगार बन गया. पहले मुंबई के गेंदबाज ने विकेट लेकर रॉयल्स के बैटर को चिढ़ाया. अंपायर के नो बॉल करार दिए जाने के बाद जडेजा ने इसका बदला शार्दुल से लिया. Sun, 24 May 2026 18:14:10 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Latest News: Rahul Gandhi ने छेड़ी नई लड़ाई, BJP ने खोला मोर्चा! | PM Modi | NDA Vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T12:41:16+00:00

Dangal With Rajeev Dhoundiyal: Cockroach Janta Party पर क्या बोले BJP प्रवक्ता ? | NDA Vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T12:41:26+00:00

Mokama Firing Case: सरपंच के पति मुकेश सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T12:46:24+00:00

Agra में रीलबाज पुलिसकर्मियों पर एक्शन, कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप #reels #agra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T12:39:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers