Responsive Scrollable Menu

Cannes 2026: कान्स के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय ने लूटी महफिल, व्हाइट पैंटसूट लुक पर फिदा हुए फैंस!

Aishwarya Rai Cannes Look 2026: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट की असली क्वीन वही हैं। Cannes Film Festival 2026 के आखिरी दिन ऐश्वर्या अपने दमदार और ग्लैमरस अंदाज में रेड कारपेट पर उतरीं, जहां उनका ऑल-व्हाइट लुक सोशल मीडिया पर छा गया।

व्हाइट पैंटसूट में दिखीं स्टाइलिश

Aishwarya Rai Cannes

क्लोजिंग सेरेमनी के लिए ऐश्वर्या ने चीनी डिजाइनर Cheney Chan की डिजाइन की हुई खास ड्रेस पहनी थी। इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट Mohit Rai ने स्टाइल किया।

एक्ट्रेस ने सफेद रंग का सीक्विन वर्क वाला ब्लेजर पहना था, जिसमें बड़े शोल्डर पैड्स और लेस डिटेलिंग ने चार चांद लगा दिए। ब्लेजर के साथ उन्होंने मैचिंग व्हाइट बस्टियर और फ्लेयर्ड ट्राउजर कैरी किए, जिन पर सिल्वर सीक्विन वर्क था।

फेदर स्कार्फ बना लुक की जान

Aishwarya Rai Cannes Look 2026

ऐश्वर्या के पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा उनका फेदर लेस वाला स्कार्फ रहा। इसने उनके स्टाइल को और ज्यादा बोल्ड और ड्रामेटिक बना दिया। व्हाइट हील्स और डायमंड रिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। वहीं ग्लॉसी मेकअप, विंग्ड आईलाइनर और खुले सॉफ्ट वेव हेयरस्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर छाया लुक

Aishwarya Rai Cannes Look

ऐश्वर्या राय का यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने उन्हें “कान की क्वीन” बताते हुए उनके फैशन सेंस की खूब तारीफ की। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने कान फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिनों में एंट्री लेकर सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

भारत को अवॉर्ड में नहीं मिली सफलता

इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्मों का प्रीमियर हुआ। इनमें ‘अम्मा अरियन’, ‘बालन: द बॉय’, ‘चर्डीकला’, ‘21 सितंबर’, ‘शैडोज ऑफ द मूनलेस नाइट’ और ‘स्पिरिट ऑफ द वाइल्डफ्लावर’ जैसी फिल्में शामिल रहीं। हालांकि, भारतीय फिल्मों को इस बार अवॉर्ड्स के मामले में सफलता नहीं मिल सकी। बावजूद इसके, रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय का जलवा पूरे फेस्टिवल में चर्चा का विषय बना रहा।

यह भी पढ़े- ‘उफ्फ… मुझसे गलती हो गई’ राम चरण ने आधी रात बुमराह से मांगी माफी, जानिए क्यों?

Continue reading on the app

साथी खिलाड़ियों का मज़ाक उड़ाने वाले, खुद मैच में बुरी तरह हो रहे फ्लॉप

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. वे पूरे सीजन में फ्लॉप साबित हुए. अपने आखिरी लीग मैच में भी उन्होंने जमकर रन लुटाए.

The post साथी खिलाड़ियों का मज़ाक उड़ाने वाले, खुद मैच में बुरी तरह हो रहे फ्लॉप appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

International Brother’s Day: प्लेइंग XI में खेली भाइयों की 3 जोड़ियां, क्रिकेट में रचा गया इतिहास, किस मैच में पहली बार हुआ ऐसा?

Bother's Day on 24th May: पूरी दुनिया में 24 मई को ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है. ऐसे में उन 3 भाइयों की जोड़ियों की बात जरूरी है, जो एक ही वक्त पर एक ही मैच में एक ही टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए और इतिहास में दर्ज हो गए. Sun, 24 May 2026 13:25:41 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case Update: आज शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:30:28+00:00

कूटनीति के नाम पर रुबियो का मिशनरी प्रोपेगेंडा ? | Missionaries of Charity | MotherTeresa #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:30:16+00:00

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा के मसाज वाले वीडियो में क्या दिखा? | MP | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:30:23+00:00

Twisha Death case: ट्विशा की मौत का सच क्या? | Bhopal News | Samarth Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T08:23:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers