Don 3 Controversy: ‘डॉन 3’ छोड़ने पर बुरे फंसे रणवीर सिंह! फरहान अख्तर ने FWICE में की शिकायत!
Don 3 Controversy: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच फिल्म Don 3 को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। खबर है कि फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के खिलाफ फिल्म संस्था FWICE में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले पर अब 25 मई को फैसला सामने आ सकता है।
‘डॉन 3’ छोड़ने पर शुरू हुआ विवाद
रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ में लीड रोल के लिए साइन किया गया था। फिल्म का ऐलान भी हो चुका था और उनका लुक भी रिलीज कर दिया गया था। लेकिन बाद में खबर आई कि रणवीर सिंह ने यह फिल्म छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपनी दूसरी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की वजह से ‘डॉन 3’ से दूरी बनाई। इसी बात को लेकर मेकर्स और रणवीर के बीच विवाद शुरू हो गया।
FWICE में पहुंचा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के जरिए रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फरहान इस संस्था के सदस्य हैं।
FWICE की तरफ से बयान जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि इस मामले पर 25 मई को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
करोड़ों के नुकसान की चर्चा
खबरों की मानें तो Excel Entertainment फिल्म की प्री-प्रोडक्शन लागत और शूटिंग में देरी की वजह से भारी नुकसान का दावा कर सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मेकर्स करीब 40 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग पर विचार कर रहे थे। हालांकि दावा यह भी है कि रणवीर सिंह इस रकम को देने के लिए तैयार थे।
फैंस की बढ़ी चिंता
इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह के फैंस काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ‘डॉन 3’ का भविष्य क्या होगा और क्या रणवीर दोबारा फिल्म में वापसी करेंगे। अब सभी की नजरें 25 मई पर टिकी हैं, जब FWICE इस पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखेगा।
यह भी पढ़े- ‘उफ्फ… मुझसे गलती हो गई’ राम चरण ने आधी रात बुमराह से मांगी माफी, जानिए क्यों?
Cannes 2026: कान्स के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय ने लूटी महफिल, व्हाइट पैंटसूट लुक पर फिदा हुए फैंस!
Aishwarya Rai Cannes Look 2026: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट की असली क्वीन वही हैं। Cannes Film Festival 2026 के आखिरी दिन ऐश्वर्या अपने दमदार और ग्लैमरस अंदाज में रेड कारपेट पर उतरीं, जहां उनका ऑल-व्हाइट लुक सोशल मीडिया पर छा गया।
व्हाइट पैंटसूट में दिखीं स्टाइलिश
क्लोजिंग सेरेमनी के लिए ऐश्वर्या ने चीनी डिजाइनर Cheney Chan की डिजाइन की हुई खास ड्रेस पहनी थी। इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट Mohit Rai ने स्टाइल किया।
एक्ट्रेस ने सफेद रंग का सीक्विन वर्क वाला ब्लेजर पहना था, जिसमें बड़े शोल्डर पैड्स और लेस डिटेलिंग ने चार चांद लगा दिए। ब्लेजर के साथ उन्होंने मैचिंग व्हाइट बस्टियर और फ्लेयर्ड ट्राउजर कैरी किए, जिन पर सिल्वर सीक्विन वर्क था।
फेदर स्कार्फ बना लुक की जान
ऐश्वर्या के पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा उनका फेदर लेस वाला स्कार्फ रहा। इसने उनके स्टाइल को और ज्यादा बोल्ड और ड्रामेटिक बना दिया। व्हाइट हील्स और डायमंड रिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। वहीं ग्लॉसी मेकअप, विंग्ड आईलाइनर और खुले सॉफ्ट वेव हेयरस्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर छाया लुक
ऐश्वर्या राय का यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने उन्हें “कान की क्वीन” बताते हुए उनके फैशन सेंस की खूब तारीफ की। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने कान फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिनों में एंट्री लेकर सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।
भारत को अवॉर्ड में नहीं मिली सफलता
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्मों का प्रीमियर हुआ। इनमें ‘अम्मा अरियन’, ‘बालन: द बॉय’, ‘चर्डीकला’, ‘21 सितंबर’, ‘शैडोज ऑफ द मूनलेस नाइट’ और ‘स्पिरिट ऑफ द वाइल्डफ्लावर’ जैसी फिल्में शामिल रहीं। हालांकि, भारतीय फिल्मों को इस बार अवॉर्ड्स के मामले में सफलता नहीं मिल सकी। बावजूद इसके, रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय का जलवा पूरे फेस्टिवल में चर्चा का विषय बना रहा।
यह भी पढ़े- ‘उफ्फ… मुझसे गलती हो गई’ राम चरण ने आधी रात बुमराह से मांगी माफी, जानिए क्यों?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





