विश्व योग दिवस को 29 दिन शेष, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे करें 'चालन' क्रियाओं का अभ्यास
दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस 2026 अब सिर्फ 29 दिन दूर है। स्वस्थ भारत अभियान के तहत भारत सरकार का आयुष मंत्रालय नागरिकों से लागातर अपील कर रहा है कि वे योगासन को दिनचर्या में शामिल करें, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने 'चालन' क्रियाओं के अभ्यास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आठ साल पहले कोर्ट के फर्जी आदेश का इस्तेमाल कर जेल से छूटा कैदी, मामले की जांच जारी
बेंगलुरु, 24 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक जेल से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अधिकारियों को पता चला है कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने करीब 8 साल पहले बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अपनी रिहाई करवा ली थी। अपनी रिहाई के लिए कैैदी ने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था।






















