पाकिस्तान की ट्रेन में बड़ा धमाका, क्वेटा में कई लोगों की मौत की आशंका
Pakistan Blast: पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। क्वेटा शहर में रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक धमाके में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं। जानकारी के अनुसार धमाका फ्रंटियर कोर हेडक्वार्टर के गेट के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि ट्रेन की एक बोगी के परखच्चे उड़ गए और इलाके में आग लग गई।
बलूचिस्तान में क्वेटा चमन फाटक (रेलवे क्रॉसिंग) के पास एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए संदिग्ध आत्मघाती बम हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और 47 घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: हमजा बुरहान के जनाज़े में दिखे बड़े आतंकी चेहरे, पाकिस्तान की भूमिका पर फिर उठे सवाल
????????????
— Ustād Yasir (@YasirAgha1234) May 24, 2026
A bomb blast has taken place on a train in Quetta. pic.twitter.com/Xmzl3UbKw3
क्या बीएलए ने किया हमला?
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फ़ितना अल-हिंदुस्तान (BLA) के आतंकवादियों ने क्वेटा में एक यात्री ट्रेन पर हमला किया। उसी इलाके में दो धमाकों की खबर है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, 16 नागरिक शहीद हो गए हैं और 30 से अधिक घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। BLA आतंकवादी हताशा में आकर एक बार फिर निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। हाालंकि बीएलए और पाकिस्तान सरकार की तरफ से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड, मुजफ्फराबाद में मिली बुरहान हमजा की लाश
Patanjali Jaggery Powder Benefits: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए लोग क्यों चुन रहे हैं पतंजलि का ये गुड़ पाउडर? जानें इसके फायदे
Patanjali Jaggery Powder: आजकल लोग अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं. खासकर खाने में इस्तेमाल होने वाली सफेद चीनी को लेकर लोग सतर्क रहने लगे हैं. ज्यादा चीनी खाने से मोटापा, डायबिटीज और कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में लोग अब हेल्दी और नेचुरल विकल्प तलाश रहे हैं. इन्हीं विकल्पों में से एक है पतंजलि मधुरम शुगर यानी गुड़ पाउडर. यह पारंपरिक तरीके से तैयार किया गया शुद्ध गुड़ पाउडर है, जिसे कई तरह के खाने और पेय पदार्थों में इस्तेमाल किया जा सकता है. स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहतर माना जाता है.
क्या है पतंजलि मधुरम गुड़ पाउडर?
पतंजलि मधुरम एक प्रीमियम क्वालिटी का गुड़ पाउडर है. इसे गन्ने के रस से पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. इसमें रिफाइंड चीनी की तरह ज्यादा केमिकल प्रोसेसिंग नहीं होती. यही वजह है कि इसे ज्यादा प्राकृतिक और हेल्दी माना जाता है. गुड़ पाउडर का इस्तेमाल चाय, मिठाइयों, खीर, हलवा, लड्डू और कई तरह के स्नैक्स में किया जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि यह आसानी से घुल जाता है और खाने का स्वाद भी बढ़ाता है.
Patanjali Madhuram Sugar (Jaggery Powder) is a premium-quality jaggery powder that can be used in a variety of dishes, such as desserts, beverages, and snacks. Madhuram is a pure, traditional whole sugar. #Patanjali #PatanjaliProducts #Madhuram pic.twitter.com/2CGEwYQusT
— Patanjali Ayurved (@PypAyurved) May 22, 2026
सफेद चीनी से क्यों बेहतर माना जाता है गुड़?
सफेद चीनी बनाने के दौरान कई तरह की प्रोसेसिंग की जाती है. इस प्रक्रिया में उसके कई प्राकृतिक तत्व खत्म हो जाते हैं. वहीं गुड़ में आयरन, कैल्शियम और मिनरल्स जैसे कुछ जरूरी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. गुड़ शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है. साथ ही इसे पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है. यही कारण है कि कई लोग अब चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं.
कई तरह की रेसिपी में कर सकते हैं इस्तेमाल
पतंजलि मधुरम गुड़ पाउडर का इस्तेमाल सिर्फ मिठाइयों तक सीमित नहीं है. आप इसे रोजमर्रा के कई खाद्य पदार्थों में शामिल कर सकते हैं.
चाय और दूध में
अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो चाय या दूध में सफेद चीनी की जगह गुड़ पाउडर मिला सकते हैं. इससे स्वाद भी अच्छा आता है और चीनी का सेवन भी कम होता है.
मिठाइयों में
घर में बनने वाली खीर, हलवा, लड्डू और अन्य मिठाइयों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे मिठाइयों में देसी स्वाद आता है.
स्नैक्स और ड्रिंक्स में
गुड़ पाउडर को शरबत, स्मूदी और कुछ हेल्दी स्नैक्स में भी मिलाया जा सकता है. कई लोग इसे ओट्स और दलिया में भी डालते हैं.
सर्दियों में ज्यादा पसंद किया जाता है गुड़
भारत में गुड़ का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है. खासकर सर्दियों में लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं. माना जाता है कि यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. इसके अलावा कई पारंपरिक व्यंजनों में भी गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है. अब गुड़ पाउडर के रूप में इसे इस्तेमाल करना और भी आसान हो गया है. यही वजह है कि शहरों में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.
स्टोर करना भी है आसान
गुड़ के बड़े टुकड़ों को संभालना कई बार मुश्किल होता है. लेकिन गुड़ पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में आसानी से रखा जा सकता है. जरूरत पड़ने पर इसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है. यह जल्दी घुल जाता है, इसलिए इसे किचन में इस्तेमाल करना सुविधाजनक माना जाता है.
क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता?
आजकल लोग नेचुरल और कम प्रोसेस्ड चीजों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में पतंजलि मधुरम गुड़ पाउडर जैसे उत्पाद लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग इसे चीनी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं. इसके अलावा इसका देसी स्वाद भी लोगों को काफी पसंद आता है. यही कारण है कि यह धीरे-धीरे हर घर की रसोई में जगह बना रहा है.
यह भी पढ़ें: Patanjali Jamun Sirka Benefits: डायबिटीज और पाचन के लिए पतंजलि ने तैयार किया खास जामुन सिरका, जानें इसके फायदे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)








