इबोला प्रकोप के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी: इन 3 देशों की यात्रा से बचें; WHO ने घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी
अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर भारत सरकार ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन देशों में इबोला बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस स्थिति को “पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न” यानी वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। वहीं अफ्रीका CDC ने भी कांगो और युगांडा में फैल रहे Bundibugyo स्ट्रेन इबोला वायरस को महाद्वीपीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना है।
भारत सरकार ने एडवाइजरी में कहा है कि जो भारतीय नागरिक इन देशों में रह रहे हैं या यात्रा कर रहे हैं, वे स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बनाए रखें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल भारत में Bundibugyo स्ट्रेन से संक्रमित इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
WHO की इमरजेंसी कमेटी ने सदस्य देशों को एयरपोर्ट और बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। खासतौर पर उन यात्रियों की जांच पर जोर दिया गया है, जो प्रभावित इलाकों से आ रहे हैं और जिनमें बुखार या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिसमें तेज बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द और आंतरिक रक्तस्राव जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह बीमारी बेहद खतरनाक मानी जाती है और इसकी मृत्यु दर भी काफी अधिक होती है। चिंता की बात यह है कि Bundibugyo वायरस स्ट्रेन के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है।
भारत सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और यात्रा से पहले स्वास्थ्य सलाह जरूर जांच लें।
पति तड़पता रहा, पत्नी प्रेमियों संग पार्टी करती रही… करंट और जहर देकर दी खौफनाक मौत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)


/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



