Paresh Rawal ने फिर छोड़ी Hera Pheri 3, एक्टर ने लौटाया साइनिंग अमाउंट!, टेंशन में फैंस
Paresh Rawal Again Exit From Hera Pheri 3: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जी हां, लंबे समय से चर्चा में चल रही इस फिल्म को लेकर अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने एक बार फिर फिल्म से दूरी बना ली है. बताया जा रहा है कि इस बार मामला फीस और पेमेंट की शर्तों को लेकर बिगड़ गया है.
फीस को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल को फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई थी. हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के मुताबिक उन्हें शुरुआत में केवल बहुत कम राशि दी जानी थी, जबकि बाकी लगभग 14.89 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद मिलने थे. यही शर्त परेश रावल को पसंद नहीं आई. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि एक्टर ने मेकर्स को मिली साइनिंग अमाउंट 15 प्रतिशत ब्याज और कुछ अतिरिक्त रकम के साथ वापस कर दी है. इससे ये साफ संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सही दिशा में नहीं बढ़ पाई.
दो साल तक इंतजार नहीं करना चाहते थे एक्टर
बताया जा रहा है कि फिल्म की मेन शूटिंग अगले साल शुरू होगी. ऐसे में माना जा रहा है कि Hera Pheri 3 साल 2026 के आखिर या फिर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. यानी परेश रावल को अपनी पूरी फीस मिलने के लिए लगभग दो साल तक इंतजार करना पड़ता. यही वजह मानी जा रही है कि एक्टर इस डील से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे.
पहले भी छोड़ चुके हैं फिल्म
ये पहली बार नहीं है जब परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से दूरी बनाई हो. इससे पहले भी मेकर्स के साथ कुछ मतभेदों की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी. हालांकि बाद में बातचीत के जरिए मामला सुलझ गया और उनकी दोबारा एंट्री हुई थी. लेकिन अब एक बार फिर उनके बाहर होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.
फैंस को सताने लगी ‘बाबूराव’ की चिंता
‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी में परेश रावल का ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ वाला किरदार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में अगर परेश रावल फिल्म से अलग होते हैं तो ये फैंस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. अब सभी की नजरें मेकर्स और परेश रावल की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए और ‘बाबूराव’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटें.
पहले 2 पार्ट्स हैं आइकॉनिक
बता दें ‘हेरा फेरी’ और ‘हेरा फेरी 2’ को फैंस ने खूब पसंद किया था. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की केमिस्ट्री ने फिल्म को आइकॉनिक बना दिया. वहीं अब जब से मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट की घोषणा की थी, तभी से फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. लेकिन इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही परेश रावल के फिल्म छोड़ने की चर्चाएं भी मार्केट में तेज हो गई थीं.
ये भी पढ़ें: 'भाई शादी कर लो...', Rakhi Sawant ढूंढ रही Salman Khan के लिए लड़की, खुद किया खुलासा
गुरिंदरवीर 100m में भारत के सबसे तेज धावक:10.09 सेकेंड में रेस पूरी; बोले- लोग कहते थे भारतीयों में 100 मीटर दौड़ने का जींस नहीं
रांची का बिरसा मुंडा स्टेडियम शनिवार को भारतीय एथलेटिक्स के एक नए युग का गवाह बना। यहां पंजाब के 25 साल स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को महज 10.09 सेकेंड में पूरा किया। उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में पहली बार 100 मीटर रेस में 10.10 सेकेंड का मार्क क्रैक हुआ है यानी कि किसी भारतीय एथलीट ने पहली बार 100 मीटर की रेस को 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरा किया। गुरिंदरवीर ने फिनिश लाइन पार करते ही सीने पर लगा बिब नंबर उखाड़ा दिया और जोश में चिल्लाते हुए ट्रैक पर जूते फेंक दिए। उन्होंने कहा- लोग कहते थे कि भारतीयों के पास 100 मीटर के लिए जीन नहीं हैं। मैं सबको गलत साबित करना चाहता था। भारतीय जीन बहुत मजबूत हैं और यह सिर्फ शुरुआत है।' तीन फोटोज… एशिया के दूसरे सबसे तेज धावक बने गुरिंदरवीर का यह समय इस सीजन में पूरे एशिया का दूसरा सबसे तेज समय है, जो जापान के फुकुतो कोमुरो (10.08 सेकेंड) से सिर्फ .01 सेकेंड पीछे है। इसके साथ ही उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफिकेशन मार्क (10.16 सेकेंड) को भी आसानी से पार कर लिया। सीनियर फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को चौंकाते हुए पीछे छोड़ दिया। 5 मिनट में 2 बार टूटा नेशनल रिकॉर्ड यहां पंजाब के गुरिंदरवीर और ओडिशा के अनिमेष के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। अनिमेष पिछले साल बनाए गए 10.18 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार थे। लेकिन शुक्रवार को पहले दिन 25 वर्षीय गुरिंदरवीर ने शुरुआती सेमीफाइनल हीट में इसे 10.17 सेकेंड तक कम कर दिया। इसके महज पांच मिनट बाद 22 साल के अनिमेष ने दूसरे सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकेंड का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड वापस हासिल कर लिया। शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों के भीतर दो बार टूटा। फाइनल में अनिमेष से 0.11 सेकेंड तेज दौड़े गुरिंदरवीर गुरिंदरवीर ने फाइनल में अनिमेष से 0.11 सेकेंड तेज दौड़ लगाई। उन्होंने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी से कम से कम दो फीट आगे रहते हुए फिनिश लाइन पार की। रिलायंस फाउंडेशन के ही प्रणव गुरव 10.29 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने कहा- ‘बहुत अच्छी फीलिंग है। जैसी ट्रेनिंग चल रही थी, वैसे रिजल्ट भी मिल रहे हैं। आगे भी ट्रेनिंग अच्छी रहेगी और अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। ट्रेनिंग में जिन चीजों की कमी थी, उन्हें सुधारा। कमजोरियां दूर कीं, स्ट्रेन्थ बढ़ाई। आखिरी मिनट में फिजिकल से ज्यादा मेंटल गेम होता है। जो अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत रख पाएगा, वो जीतेगा।’ विशाला ने 400 मीटर में रिकॉर्ड बनाया गुरिंदरवीर सिंह के अलावा, विशाल ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ को 44.98 सेकेंड में पूरा कर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वे 45 सेकेंड से कम समय में यह रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। विशाल की यह टाइटमिंग इस सीजन में पूरे एशिया में सबसे तेज है। रेस में तमिलनाडु के राजेश रमेश (45.31s) दूसरे और उत्तर प्रदेश के जय कुमार (45.47s) तीसरे स्थान पर रहे। --------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी ICC क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। सबसे अहम प्रस्ताव लाल बॉल से शुरू हुए किसी टेस्ट मैच के बीच गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना है। गेंद उन स्थितियों में बदली जाएगी जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया हो। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)



