Responsive Scrollable Menu

Ebola Virus: इबोला को लेकर भारत ने जारी किया अलर्ट, इन देशों की यात्रा न करने की दी सलाह

Ebola Virus: अफ्रीका में इबोला का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. जिसे देखते हुए भारत सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. जिसमें अफ्रीका के कुछ देशों की यात्रा न करने की लोगों को सलाह दी गई है. हालांकि भारत के लिए राहत की खबर ये है कि भारत में अभी तक बूंदीबुग्यो स्ट्रेन इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है.

भारत ने दी इन देशों की यात्रा न करने की सलाह

भारत सरकार ने एहतियात के तौर पर भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक अफ्रीकी देश कांगो, युगांडा और साउथ सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. सरकार ने इन देशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों से स्थानीय स्वास्थ्य नियमों का पालन करने और अतिरिक्त सावधानी बरतने को भी कहा है.

WHO के बाद भारत ने जारी एडवाइजरी

बता दें कि भारत ने ये ट्रैवल एडवाइजरी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 17 मई को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (आईएचआर), 2005 के तहत स्थिति को "अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल" घोषित करने के बाद जारी की गई है. यह प्रकोप इबोला वायरस के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से संबंधित है, जो वर्तमान में डीआरसी और युगांडा के क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है. हालांकि भारत में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किया बयान

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, "कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में इबोला रोग के कथित प्रकोपों ​​को देखते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (आईएचआर), 2005 के तहत 17 मई 2026 को इस स्थिति को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया. अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने भी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा को प्रभावित करने वाले बुंडीबुग्यो स्ट्रेन इबोला वायरस रोग के चल रहे प्रकोप को महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईसीएस) घोषित किया है."

उधर अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने भी इस प्रकोप को "महाद्वीपीय सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल" घोषित किया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Flat Face Hairstyles: पतला चेहरा दिखेगा भरा, ट्राई करें 7 तृप्ति डिमरी हेयर लुक

Flat Face Hairstyle Ideas Tripti Dimri: स्मिल फेस के लिए हेयरडो की तलाश है लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या चुनें तो अभी ट्राई करें तृप्ति डिमरी का के 7 हेयर लुक्स, जो स्टाइलिश लगने के साथ बहुत ही बोल्ड और क्यूट लुक देते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में टैलेंट के साथ धैर्य की भी परीक्षा... IPL में बेटे को खेलता देख सचिन तेंदुलकर का भर आया दिल, भावुक पोस्‍ट में लिखा- शाबाश अर्जुन

बच्चों की कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता को ही होती है। यही हाल शनिवार की रात IPL 2026 मैच के LSG Vs PBKS के मुकाबले में देखने को मिला। जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन को देख भावुक हो गए। Sun, 24 May 2026 10:04:20 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Warning To Iran LIVE: US का वॉर प्लान लीक! | Iran US Conflict | Mojtaba | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T07:41:54+00:00

Guwahati-Dimapur Rozgar Mela: पूर्वोत्तर में रोजगार की नई उड़ान | PM Modi Rozgar Mela 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T07:38:43+00:00

Himachal में बिजली बिल पर सियासत..BJP का कांग्रेस सरकार पर हमला | Himachal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T07:38:23+00:00

Twisha Sharma Death Case: पुलिस को Giribala Singh ने किया था कॉल? क्या बोले थाना प्रभारी सुनील दुबे #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T07:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers