Responsive Scrollable Menu

Guru Gochar 2026: 2 जून को होगा साल का सबसे बड़ा गोचर, इन राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम

Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, भाग्य और सफलता का कारक माना जाता है. 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि को बृहस्पति की उच्च राशि माना जाता है. ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, गुरु 31 अक्टूबर 2026 तक कर्क राशि में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन और परिवार में शानदार लाभ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं कि गुरु गोचर का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा. 

गुरु गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु को गोचर चौथे भाव में होगा. इससे सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. घर, वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है. करियर में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. नौकरी और बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं. यात्रा के योग भी बनेंगे. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए निजी जीवन और प्रोफेशन में संतुलन बनाए रखें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा. नौकरी और परिवार दोनों को समय देना जरूरी रहेगा. अगर आप अपने रिश्तों को नजरअंदाज करेंगे तो परिवार में शिकायतें बढ़ सकती हैं. काम के साथ निजी जीवन को भी महत्व दें.

कर्क राशि

गुरु का गोचर कर्क राशि में ही होने जा रहा है. यह स्थिति बेहद शुभ मानी जाती है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए गुरु 12वें भाव में गोचर करेंगे. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. खानपान खराब करने से परेशानी बढ़ सकती है. विरोधियों से सतर्क रहें और विवादों से दूरी बनाए रखें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है. आय में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे. हालांकि किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि वालों का आत्मविश्वास इस दौरान बढ़ेगा. नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. मेहनत बढ़ाने से आय में भी इजाफा होगा. अहंकार से बचकर रहें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा से लाभ हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी. बिजनेस करने वाले लोग आय बढ़ाने की नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी. बिजनेस में ज्यादा जोखिम लेने से बचें. बिना सोच-समझ के निवेश करना नुकसान पहुंचा सकता है. रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर राहत लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी. नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है.आय बढ़ सकती है. व्यापार में भी लाभ होगा. पार्टनरशिप में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है. नौकरी और बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें. छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर काफी शुभ रहेगा. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. धार्मिक और शुभ कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: 29 मई को मिथनु राशि में होगा बुध का गोचर, इन राशियों का शुरू होगा 'गुड लक', हर काम में मिलेगी सफलता

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

IPL 2026: लगातार 6 हार के बाद मिली जीत पर बोले श्रेयस अय्यर, कहा- 'आखिरकार जीत गए, अब मुंबई इंडियंस को सपोर्ट...'

IPL 2026 : पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 68वें मैच में 101 रनों की शतकीय पारी खेली और 197 रनों के लक्ष्य का इकाना स्टेडियम में पीछा करते हुए अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. इस मैच में जीत दर्ज करना उनके लिए अहम था, ये मुकाबला उनके लिए करो या मरो वाला था. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस जीत पर क्या कहा और किन खिलाड़ियों के सिर जीत का सेहरा बांधा आइए जानते हैं.

श्रेयस अय्यर मुंबई इंडियंस को करेंगे सपोर्ट

श्रेयस अय्यर ने कहा कि, 'सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं. यह इस सीजन का मेरा पहला शतक है और यह सही समय पर आया जब टीम को इसकी जरूरत थी. लगातार छह हार के बाद हम आखिरकार जीत गए. यह एक बहुत अच्छी बात है और उम्मीद है कि कल मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करूंगा. उनके (LSG) परफॉर्मेंस (गेंदबाजों) से बहुत खुश हूं. भले ही हम पहले ओवर में 16 रन बना चुके थे. बस गेम को अपनी तरफ लाने के लिए अजमत ने शानदार बॉलिंग की पहला ओवर जो उसने फेंका, उसमें एक विकेट लिया और जरूरी रन बचाए. उन्हें चार ओवर में लगभग 23 या अगर मैं गलत नहीं हूँ तो 26 रन पर रोक दिया'.

श्रेयस अय्यर ने की चहल की तारीफ

अय्यर ने आगे कहा कि, 'इस सिचुएशन में सब कुछ मोमेंटम और गेम को वापस लाने के बारे में है, खासकर युजी (युजवेंद्र चहल) जिस तरह से वह आया और रन रोके. उसने ऋषभ पंत का जरूरी विकेट लिया. उसकी तारीफ करनी चाहिए, उसने पिछले गेम में बहुत रन दिए लेकिन उसने अपना कैरेक्टर दिखाया. इस एटीट्यूड के साथ आना जबरदस्त है. मुझे पता है कि अगर मैं खुद को बीच में कुछ समय दूं और बॉल को जितना हो सके टाइम करूं, बजाय इसके कि बॉल के ऊपर जाकर अच्छी बॉल पर रन बनाने की कोशिश करूं. मुझे लगता है कि मेरे लिए जितना हो सके उतना टिके रहना जरूरी है क्योंकि तब रन बनते रहते हैं'.

प्रभसिमरन पर अय्यर ने दिया बड़ा बयान

श्रेयस ने प्रभसिमरन सिंह के बारे में कहा, 'जिस तरह से उसने बॉलर्स का सामना किया, टैंगो के लिए दो लोगों की जरूरत होते है. उसने सच में हमें दिखाया कि वह क्या करने में काबिल है. वह मिजाज से एक्टिव था और बीच में हमारा कम्युनिकेशन जबरदस्त था. उसके खेले गए स्ट्रोक्स देखकर अच्छा लगा. जब आप गेम खत्म करते हैं और सेंचुरी बनाते हैं तो यह एक अजीब सी फीलिंग होती है. सभी बैट्समैन इसका सपना देखते हैं. आज उन दिनों में से एक था जब मैं पर्सनली सुपर महसूस कर रहा था'.

अय्यर ने आगे कहा कि, 'मैं एक बेहतरीन माइंडस्पेस में था. मुझे पता था कि मुझे क्या चाहिए, मुझे पता था कि विकेट कैसा खेल रहा है. सिचुएशन को पढ़ने और विकेट कैसा खेल रहा है, इससे मुझे अपने रन बनाने में मदद मिली और पार्टनरशिप जरूरी थी. इससे गेम में मोमेंटम बनता है और बस वहां से इसे जीतने के लिए मैं सच में बहुत खुश हूं. हमने कुछ नहीं कहा (टीम को मैसेज), बस इसे सिंपल रखा. मीटिंग करने के बजाय, लड़कों पर ज्यादा प्रेशर डालना. जब आप बहुत ज़्यादा डिस्कस करते हैं तो आप पिछली हार में खो जाते हैं'.

अय्यर ने आगे कहा कि, 'यह ज़रूरी है कि आप उन्हें वैसा ही रहने दें. जरूरी मैचों में फ्री-फ्लो ऑफ माइंड की जरूरत होती है. आप प्रेशर सिचुएशन में उन्हें ज़्यादा सोचने पर मजबूर नहीं करना चाहते. आज मैंने रिकी से सच में कहा कि चलो कोई टीम मीटिंग नहीं करते. चलो बस ग्राउंड पर जाते हैं और अपने रिचुअल्स करते हैं जो हम रेगुलर करते आ रहे हैं और हम रिजल्ट देख सकते हैं'.

ये भी पढ़ें : 'हम सिर ऊंचा रखेंगे, अच्छे-बुरे की परवाह...' हार से टूटे ऋषभ पंत, जानिए किन खिलाड़ियों के लिए बोली दिल छू लेने वाली बात

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में टैलेंट के साथ धैर्य की भी परीक्षा... IPL में बेटे को खेलता देख सचिन तेंदुलकर का भर आया दिल, भावुक पोस्‍ट में लिखा- शाबाश अर्जुन

बच्चों की कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता को ही होती है। यही हाल शनिवार की रात IPL 2026 मैच के LSG Vs PBKS के मुकाबले में देखने को मिला। जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन को देख भावुक हो गए। Sun, 24 May 2026 10:04:20 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Husband Remand: 11 बजते ही फंस गया ट्विशा का पति, चौंकाने वाला खुलासा! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T05:30:02+00:00

Twisha Death case:R. भारत की मुहिम का बड़ा असर | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T05:33:51+00:00

EP64: Cockroaches, BJP's 2nd Line of Hindutva Leaders, Bengal Cleaning, Education | Bhatke Hue Yuva #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T05:30:01+00:00

Twisha Sharma Post Mortem Report: ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील ने कैमरे पर क्या बताया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T05:24:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers