Guru Gochar 2026: 2 जून को होगा साल का सबसे बड़ा गोचर, इन राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम
Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, भाग्य और सफलता का कारक माना जाता है. 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि को बृहस्पति की उच्च राशि माना जाता है. ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, गुरु 31 अक्टूबर 2026 तक कर्क राशि में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन और परिवार में शानदार लाभ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं कि गुरु गोचर का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा.
गुरु गोचर से इन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु को गोचर चौथे भाव में होगा. इससे सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. घर, वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है. करियर में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. नौकरी और बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं. यात्रा के योग भी बनेंगे. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए निजी जीवन और प्रोफेशन में संतुलन बनाए रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा. नौकरी और परिवार दोनों को समय देना जरूरी रहेगा. अगर आप अपने रिश्तों को नजरअंदाज करेंगे तो परिवार में शिकायतें बढ़ सकती हैं. काम के साथ निजी जीवन को भी महत्व दें.
कर्क राशि
गुरु का गोचर कर्क राशि में ही होने जा रहा है. यह स्थिति बेहद शुभ मानी जाती है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरु 12वें भाव में गोचर करेंगे. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. खानपान खराब करने से परेशानी बढ़ सकती है. विरोधियों से सतर्क रहें और विवादों से दूरी बनाए रखें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है. आय में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे. हालांकि किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है.
तुला राशि
तुला राशि वालों का आत्मविश्वास इस दौरान बढ़ेगा. नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. मेहनत बढ़ाने से आय में भी इजाफा होगा. अहंकार से बचकर रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा से लाभ हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी. बिजनेस करने वाले लोग आय बढ़ाने की नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी. बिजनेस में ज्यादा जोखिम लेने से बचें. बिना सोच-समझ के निवेश करना नुकसान पहुंचा सकता है. रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर राहत लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी. नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है.आय बढ़ सकती है. व्यापार में भी लाभ होगा. पार्टनरशिप में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है. नौकरी और बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें. छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर रखें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर काफी शुभ रहेगा. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. धार्मिक और शुभ कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: 29 मई को मिथनु राशि में होगा बुध का गोचर, इन राशियों का शुरू होगा 'गुड लक', हर काम में मिलेगी सफलता
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























