Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतीयां, वरना नाराज हो सकते हैं भगवान विष्णु
Padmini Ekadashi 2026: पुरुषोत्तम मास की पहली एकादशी है पद्मिनी एकादशी. तीन साल के अंतर पर यह एकादशी आती है. इस एकादशी को शास्त्रों में बेहद खास माना जाता है. इस एकादशी पर भगवान विष्णु के पुरुषोत्तम स्वरुप की पूजा की जाती है. माता लक्ष्मी का भी पूजन किया जाता है. इस एकादशी का व्रत रखने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ज्ञात और अज्ञात सभी तरह के पाप कर्मों से छुटकारा मिल जाता है. जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है. भगवान के बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है. लेकिन इस एकादशी पर कुछ गलतियां करने से भगवत अपराध लगता है. जिसकी वजह से जीवन में अनेक तरह की परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए इस एकादशी पर कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी व्रत में क्या न करें.
पद्मिनी एकादशी पर बन रहा दुर्लभ संयोग
इस साल अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत 27 मई बुधवार को रखा जाएगा. इस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दिव्य संयोग भी बन रहा है. इन योग में पूजा करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होगा. सभी मनोकामनाएँ पूरी होंगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे. बुध और शुक्र के मिलन से लक्ष्मीनारायण राजयोग बना रहेगा.
पद्मिनी एकादशी पूजा मुहूर्त
27 मई को पद्मिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 03 मिनट से सुबह 04 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में स्नान करने के बाद व्रत का संक्लप लें. लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 05 बजकर 26 मिनट से सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. अमृत मुहूर्त सुबह 07 बजकर 08 मिनट से सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इन मुहूर्त में पूजा करने से पूजा और व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा.
पद्मिनी एकादशी पर भूलकर न करें ये गलतियां
चावल का सेवन
शास्त्रों के अनुसार, पद्मिनी एकादशी के दिन चावल भूलकर भी नहीं खाने चाहिए. एकादशी पर चावल खाने से व्यक्ति को अगले जन्म में बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. इसके साथ ही रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म मिलता है.
परिवार में कलेश न करें
शास्त्रों के अनुसार पद्मिनी एकादशी पर घर में झगड़ा-कलेश करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. एकादशी तिथि को घर में अशांति होने से धन हानि होती है. मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं.
मांस-मदिरा का सेवन न करें
एकादशी के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार चाहे आप व्रत रखें या न रखें इस तिथि को मांस-मदिरा का सेवन करते हैं तो जीवन में घोर संकटों का सामना करना पड़ता है. बीमारियां घेर लेती हैं.
तामसिक भोजन न करें
पद्मिनी एकादशी के दिन प्याज, लहसुन, बैंगन, दाल, मूली का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही ज्यादा तीखे और मसालेदार भोजन नहीं करने चाहिए. ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता. इसके साथ ही पूजा में मन नहीं लगता.
तुलसी के पत्ते न तोड़ें
शास्त्रों के अनुसार किसी भी एकादशी को तुलसी को छूना नहीं चाहिए. इसके साथ तुलसी पर जल भी नहीं चढ़ाना चाहिए. एकादशी पर तुलसी के पत्ते तोड़ने से महाअपराध लगता है. जिसकी वजह से धन हानि होती है. परिवार में धन-धान्य की कमी होने लगती है. कहते हैं तुलसी जी भगवान विष्णु की पत्नी हैं. एकादशी तिथि को वो भी भगवान विष्णु जी का एकादशी व्रत रखती हैं.
बाल और नाखून न काटें
पद्मिनी एकादशी को बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए. इस दिन महिलाओं को सिर में तेल डालने और सिर धोने से भी बचना चाहिए. यदि आप ऐसा करते हैं तो घर में दरिद्रता आती है. धन की समस्या होने लगती है.
ब्रह्मचर्य का पालन करें
एकादशी तिथि पर पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. ब्रह्मचर्य तोड़ने से भगवत अपराध लगता है व्रत का भी पूरा फल नहीं मिलता. इसके साथ ही जीवन में भीषण संकट और कष्टों का सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: Padmini Ekadashi 2026 Date: 26 या 27 मई, कब है अधिक मास पद्मिनी एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
'हम सिर ऊंचा रखेंगे, अच्छे-बुरे की परवाह...' हार से टूटे ऋषभ पंत, जानिए किन खिलाड़ियों के लिए बोली दिल छू लेने वाली बात
Rishabh Pant statement : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 में 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिलीं, जबकि उनको 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG ने प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम यानी 10वें पायदान पर अपना सफर खत्म किया. इस सीजन के अंतिम लीग मैच में यानी आईपीएल 2026 के 68वें मैच में इकाना स्टेडियम में 197 रनों का बचाव करते हुए उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों 7 विकेट से हार मिली. इस हार के बाद ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस सीजन और अपनी टीम के प्रदर्शन पर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
अंतिम मैच में मिली हार पर बोले ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने कहा कि, 'यह सफर मुश्किल है फिर भी कुछ भी हो जाए, हिम्मत से काम लेना होगा. हम अपना सिर ऊंचा रखेंगे. अच्छा हो या बुरा, बहुत कुछ सीखने को मिला है. एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए पक्का एक मुश्किल सीजन रहा है. आप हमेशा 5-10 रन ज्यादा बना सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि टोटल में काफी था. साथ ही यह और भी मुश्किल है क्योंकि इकाना में दूसरी इनिंग्स में विकेट हर समय बैटिंग के लिए बेहतर हो जाता है. इसीलिए हर कोई पहले फील्डिंग करना चाहता है'.
????RISHABH PANT HINTS AT QUITTING LUCKNOW SUPER GIANTS ????
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 23, 2026
Rishabh Pant said ????️:
????" Sometimes idea without accountability is the harder thing to do. At the same time you gotta keep focussing on the right thing and be on the right path regardless of good and bad. You accept… pic.twitter.com/NkJ7krcFaV
इन बातों को पंत ने बताया पॉजिटिव
उन्होंने आगे कहा कि, 'आप एक टीम के तौर पर पॉजिटिव बातें देखना चाहते हैं. जोश (जोश इग्लिस) आया है और उसने शानदार पारी खेली है. मिच (मिशेल मार्श) यहां नहीं है, उसने हमारे लिए बहुत अच्छा किया है. बॉलिंग में प्रिंस का सीजन बहुत बढ़िया रहा है. पिछले कुछ गेम में वह इधर-उधर रहा है लेकिन उसका सीजन बहुत बढ़िया रहा, उसे इंडियन टीम में बुलाया गया'.
मोहसिन और शमी पर दिया बड़ा बायन
पंत ने आगे कहा कि, 'मोहसिन चोट से वापस आ रहा है. पक्का बहुत सारी पॉजिटिव बातें हैं. खासकर शमी भाई, जिस तरह से उन्होंने उस फास्ट बॉलिंग यूनिट को एक साथ रखा है, वह देखना बहुत अच्छा रहा है. कभी-कभी बिना अकाउंटेबिलिटी के आइडिया करना सबसे मुश्किल काम होता है. इसके साथ ही आपको सही चीज पर फोकस करते रहना होगा'.
???? STATEMENT OF RISHABH PANT AT TOSS ????
— Yajurv (@Yajurv05) May 23, 2026
Rishabh said ????️:- "We want to comeback stronger and we are going to give our 100 percent. Everyone knows this season was tough for us. We learn a lot of things as a team,as individuals. Thanks to the fans who support us in large numbers." pic.twitter.com/VorEPXhLJ9
पंत ने फैंस को दिया भरोसा
ऋषभ पंत ने अंत में कहा कि, 'आपको अच्छे-बुरे की परवाह किए बिना सही रास्ते पर रहना होगा. आप सब कुछ स्वीकार करें और उससे आगे बढ़ें. यह एक लंबा सीजन रहा है, लेकिन साथ ही, बस अपना सिर ऊंचा रखें और हम वादा करते हैं कि अगले साल किसी भी चीज की परवाह किए बिना और मजबूती से वापस आएंगे'.
इस सीजन ऋषभ पंत बल्ले से भी असरदार नजर नहीं आए. शुरुआती मैचों में उन्होंने पारी की शुरुआत की फिर मिडिल ऑर्डर में खेले. उन्होंने आईपीएल 2026 में 14 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 312 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर ने शतक ठोक रचा इतिहास, बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















