Low Maintenance Plants: ऑक्सीजन से भरा रहेगा घर, लगाएं ये 5 इंडोर लो मेंटेंस प्लांट
Low Maintenance Plants: दिल्ली एनसीआर में समर में भी हवा में पॉल्युशन रहता है। इसके साथ भीषण गर्मी की वजह से घर के अंदर एक सफोकेशन जैसी स्थिति बनी रही है। ऐसे में प्लांट लगाकर आप ना सिर्फ हवा को शुद्ध रख सकती हैं, और ठंडक भी पा सकती हैं।
'भाई शादी कर लो...', Rakhi Sawant ढूंढ रही Salman Khan के लिए लड़की, खुद किया खुलासा
Rakhi Sawant on Salman Khan: अपने बेबाक अंदाज और मजेदार बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा है. जी हां, राखी ने मजाकिया अंदाज में सलमान को जल्द शादी करने की सलाह दी और यहां तक कह दिया कि वो उनके लिए लड़की भी तलाश रही हैं. चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
'भाई जल्दी से शादी कर लो'
दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अकेलेपन और मी टाइम को लेकर बात की थी. उनके पोस्ट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया और सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी सावंत ने पैपराजी से बातचीत में मजेदार अंदाज में कहा, “भाई आप अकेले हो. आपका ओमेगा 3 बढ़ गया है, दिमाग गरम हो गया है, इसलिए आप ये सब बोल रहे हो. भाई जल्दी से शादी कर लो. मैं लड़की ढूंढ रही हूं भाई के लिए.”
राखी का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों को राखी का अंदाज मजेदार लगा, तो कुछ ने सलमान की शादी को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू कर दीं.
सलमान खान के पोस्ट ने बढ़ाई थी फैंस की चिंता
कुछ दिन पहले सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “मैं, खुद और सिर्फ मैं… खुद के साथ रहने के दो तरीके होते हैं. एक ‘अकेले’, जो आपकी अपनी पसंद होती है, और दूसरा ‘तन्हा’, जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता. अब आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए.” सलमान के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए थे. सोशल मीडिया पर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि शायद एक्टर किसी बात को लेकर परेशान हैं या भावुक महसूस कर रहे हैं. पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और मीडिया में भी इसकी खूब चर्चा हुई.
बाद में सलमान खान ने दी सफाई
फैंस की चिंता बढ़ती देख बाद में सलमान खान ने एक और पोस्ट शेयर कर पूरी स्थिति साफ की. उन्होंने लिखा, “अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और दोस्त हैं, तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं? जब मेरे पास आप लोग हैं, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं हैं, तो मैं सबसे बड़ा शुक्रगुजार हूं.”
उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, “कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए थोड़ा ‘मी टाइम’ चाहिए, बस… इस बार कोई फोटो नहीं आई, ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया. मम्मी पूछ रही हैं- क्या हुआ बेटा? चिल करो यार.”
फैंस ने ली राहत की सांस
सलमान खान के इस जवाब के बाद फैंस ने राहत की सांस ली. वहीं अब राखी सावंत का मजेदार बयान सोशल मीडिया पर नई चर्चा का विषय बन गया है. लंबे समय से सलमान खान की शादी बॉलीवुड और फैंस के बीच एक बड़ा सवाल बनी हुई है और जब भी इस विषय पर कोई बयान आता है, वो तुरंत सुर्खियां बटोर लेता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation





















