A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

पिता इंडस्ट्री का सुपरस्टार, फिर भी बेटा बॉलीवुड में नहीं चमका पाया अपनी किस्मत, जानिए इस एक्टर दिलचस्प कहानी

Aarya Babbar Birthday: बॉलीवुड में हर साल कई स्टार किड्स अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. कुछ अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने में सफल हो जाते हैं, तो कुछ तमाम कोशिशों के बावजूद वो मुकाम हासिल नहीं कर पाते जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है. ऐसी ही कहानी है एक्टर आर्य बब्बर की, जिन्होंने बड़े फिल्मी परिवार से होने के बावजूद इंडस्ट्री में लंबा संघर्ष किया. आर्य बब्बर हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और राजनेता राज बब्बर के बेटे हैं. 

एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली थी और यही वजह थी कि उन्होंने भी फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया. हालांकि बॉलीवुड में उनकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. वहीं आज 24 मई को आर्य बब्बर अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में इस खास मौके पर चलिए जानते हैं उनके करियर, संघर्ष और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

डेब्यू फिल्म से नहीं मिली सफलता

आर्य बब्बर का जन्म 24 मई 1981 को हुआ था. उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ अमृता राव नजर आई थीं. फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. पहली ही फिल्म के असफल होने के बावजूद आर्य को लगातार काम मिलता रहा, क्योंकि वो एक बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे. हालांकि इसके बाद भी उनके करियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें छोटे या साइड रोल ही मिले.

बड़ी फिल्मों में भी नहीं मिला बड़ा रोल

आर्य बब्बर ने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में काम किया. वो 'रेडी', 'मटरू की बिजली का मंडोला', 'गुरु' और 'विरसा' जैसी फिल्मों में नजर आए. लेकिन इन फिल्मों में भी उन्हें मुख्य भूमिका नहीं मिली. ज्यादातर फिल्मों में वो सहायक किरदारों तक ही सीमित रह गए. धीरे-धीरे बॉलीवुड में उनका करियर कमजोर पड़ने लगा और उनकी पहचान एक सफल हीरो के तौर पर नहीं बन पाई.

पंजाबी फिल्मों की तरफ किया रुख

हिंदी फिल्मों में लगातार असफलता मिलने के बाद आर्य बब्बर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया. उन्हें उम्मीद थी कि वहां उन्हें बेहतर मौके मिलेंगे और वो अपनी अलग पहचान बना पाएंगे. उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की. हालांकि वहां भी उन्हें वैसी बड़ी सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी. इसके बावजूद आर्य ने हार नहीं मानी और खुद को नए तरीके से साबित करने की कोशिश जारी रखी.

अभिनय छोड़ राइटिंग में आजमाया हाथ

जब फिल्मों में मनचाही सफलता नहीं मिली, तब आर्य बब्बर ने अपनी रचनात्मकता को एक नई दिशा देने का फैसला किया. बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें लिखने का भी काफी शौक है. इसी शौक के चलते उन्होंने ‘पुष्पक विमान’ नाम की एक कॉमिक बुक लिखी, जिसे पाठकों ने काफी पसंद किया. आर्य का ये नया अवतार लोगों के लिए काफी हैरान करने वाला था. अभिनय के अलावा लेखन में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाने की कोशिश की और उन्हें इसके लिए सराहना भी मिली.

बिग बॉस में भी बटोरी सुर्खियां

फिल्मों के अलावा आर्य बब्बर टीवी की दुनिया में भी नजर आ चुके हैं. वह मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बने थे. शो के दौरान उनकी निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही. बिग बॉस के घर में उनका नाम एक्ट्रेस Minissha Lamba के साथ जोड़ा गया था. दोनों की नजदीकियां उस समय काफी सुर्खियों में रही थीं. इसके अलावा उनका नाम Srishty Nair के साथ भी जुड़ा था.

टीवी पर निभाया रावण का किरदार

रियलिटी शो के अलावा आर्य बब्बर टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक Sankatmochan Mahabali Hanuman में रावण का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और टीवी पर उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हुई.

ये भी पढ़ें: वीकेंड पर घर बैठे देखना चाहते हैं दमदार थ्रिलर? तो जियोहॉटस्टार की ये 7 फिल्में और सीरीज बना देंगी आपका संडे सुपरहिट

Continue reading on the app

Numerology Horoscope Today (24 मई 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

24 May ka Ank Rashifal: आज 24 मई है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 24/05/2026, 2+4+5+2+0+2+6 =21 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 24 मई का अंक राशिफल।

मूलांक 1
आज का दिन नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और लोग आपके सुझावों से प्रभावित होंगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लें।

मूलांक 2
आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा। मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, लेकिन परिवार और मित्रों का सहयोग आपको राहत देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। रिश्तों में पारदर्शिता रखें, गलतफहमियों से बचें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें।

मूलांक 3
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक साबित हो सकता है। गुरु के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में प्रगति के योग बन रहे हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन अत्यधिक काम से तनाव न लें।

मूलांक 4
आज का दिन मेहनत और अनुशासन से सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। निवेश से पहले सोच-विचार करना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें, क्योंकि छोटी बात विवाद का कारण बन सकती है। वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर का भोजन कम करें।

मूलांक 5
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जिनका सही उपयोग करने पर भविष्य में लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। मार्केटिंग, मीडिया और संचार क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करना लाभदायक होगा।

मूलांक 6
आज का दिन परिवार और रिश्तों के लिए विशेष रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मीठे और तले भोजन से दूरी रखें।

मूलांक 7
आज आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। मन शांत रहेगा और आप भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और जोखिम भरे निवेश से बचें। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से नींद पूरी लेना जरूरी होगा।

मूलांक 8
आज का दिन मेहनत का परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन साझेदारी में सतर्कता जरूरी है। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें और क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से कमर या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

मूलांक 9
आज का दिन साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस बना रहेगा। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन रक्तचाप से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में टैलेंट के साथ धैर्य की भी परीक्षा... IPL में बेटे को खेलता देख सचिन तेंदुलकर का भर आया दिल, भावुक पोस्‍ट में लिखा- शाबाश अर्जुन

बच्चों की कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता को ही होती है। यही हाल शनिवार की रात IPL 2026 मैच के LSG Vs PBKS के मुकाबले में देखने को मिला। जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन को देख भावुक हो गए। Sun, 24 May 2026 10:04:20 +0530

  Videos
See all

Chamoli Breaking News: कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत टूटा ग्लेशियर, मची अफरातफरी! #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T05:12:18+00:00

Raghav Chadda News : राघव चड्ढा को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, AAP के उड़े होश! | Kejriwal | BJP | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T05:15:15+00:00

West Bengal Bakrid 2026: बंगाल में बकरीद पर अब सिर्फ एक दिन की छुट्टी | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T05:04:02+00:00

Chhattisgarh: उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में PHED समीक्षा बैठक, जल जीवन मिशन पर फोकस | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T05:17:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once