शादी के गहने बेचे, ₹1400 से खोली दुकान, अब हर महीने अच्छी कमाई कर रहीं बिहार की पिंकी
Pinky devi success story : जहानाबाद के सैदाबाद गांव की पिंकी देवी ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी. पति की मौत के बाद चार छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाली. शादी के गहनों और ₹1400 से शुरू की गई किराना दुकान को मेहनत से आगे बढ़ाया. अब वह किराना दुकान के साथ पोल्ट्री फार्म भी चला रही हैं. दोनों व्यवसाय से हर महीने करीब ₹35 हजार की कमाई हो रही है. पिंकी देवी आज अपने हौसले और मेहनत से गांव की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.
Sajhjan Pakoda Recipe: आलू-प्याज छोड़ो... अब ट्राई करो मोरिंगा के क्रिस्पी पकौड़े, चाय का है परफेक्ट साथी
Moringa Pakoda Recipe: आपने आलू, प्याज या पनीर के पकौड़े तो खाए ही होंगे, लेकिन क्या कभी मोरिंगा (सहजन) की पत्तियों के कुरकुरे पकौड़े ट्राई किए हैं? ये पकौड़े न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि अत्यधिक पौष्टिक भी होते हैं. इसे बनाने के लिए मोरिंगा की ताजी पत्तियां, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक, थोड़ा अजवाइन और पानी की जरूरत पड़ती है. वहीं, बनाने से सपहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. बेसन में सभी मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. पत्तियों को घोल में डुबोकर मध्यम आंच पर कड़ाही में सुनहरा होने तक तलें. गरमा-गरम मोरिंगा पकौड़े चटनी या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























