सिर पर गिलास, शरीर पर जलते दीये, जबरदस्त Belly Dance ने उड़ाए होश, इंटरनेट पर छाया Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का हैरान कर देने वाला Belly Dance वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की ने सिर पर पानी से भरा गिलास संतुलित किया हुआ है, जबकि उसके हाथों और पैरों पर जलते हुए दीये रखे नजर आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि इतने मुश्किल बैलेंस के बावजूद लड़की बेहद शानदार अंदाज में Belly Dance करती दिखाई दे रही है. उसके डांस मूव्स और बैलेंसिंग स्किल को देखकर लोग दंग रह गए हैं. वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया और लोग लड़की के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ऐसा बैलेंस और कंट्रोल हर किसी के बस की बात नहीं होती. बता दें, इस वीडियो को @prernaarunthala नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
Floating Solar Revolution: पानी की सतह पर बन रहे बिजलीघर, जानिए कैसे बदल रही है ग्रीन एनर्जी की तस्वीर
Hyderabad Floating Solar Power: देश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए फ्लोटिंग सोलर प्लांट यानी पानी पर तैरते सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. यह तकनीक जलाशयों, बांधों और तालाबों की सतह पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन करती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे जमीन की बचत होती है और पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचता है. पानी की सतह पर लगे सोलर पैनल तापमान कम होने के कारण बेहतर दक्षता से बिजली उत्पादन करते हैं. साथ ही जल वाष्पीकरण भी कम होता है, जिससे पानी संरक्षण में मदद मिलती है. विशेषज्ञों के अनुसार फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट भविष्य में ऊर्जा संकट और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए महत्वपूर्ण समाधान साबित हो सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)









