Responsive Scrollable Menu

CBSE री-इवैल्युएशन आवेदन की आज लास्ट डेट:5 दिन से साइट डाउन, एक स्टेप बढ़ने के लिए पेज 10 बार रिफ्रेश करना पड़ रहा, स्टूडेंट परेशान

सीबीएसई ने 19 मई से आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन तकनीकी खामियों से वेबसाइट पिछले 5 दिनों से लगातार क्रैश हो रही है। आज आवेदन की लास्ट डेट है, लेकिन किसी भी वक्त वेबसाइट लोड ही नहीं हो पा रही। अगर साइट खुल भी जाए, तो एक स्टेप बढ़ने के लिए पेज को कम से कम 10 बार रिफ्रेश करना पड़ रहा है। जिन छात्रों ने 3-4 दिन पहले आवेदन किया था, उन्हें न तो अभी तक कॉपी मिली है और न ही मेल या टेक्स्ट के जरिए कोई जानकारी दी गई है। सर्वर डाउन, पेमेंट फेल होने और धुंधले पन्नों जैसी तकनीकी दिक्कतों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बोर्ड से जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। पेमेंट के बाद लौट रहे हैं पैसे कुछ छात्रों को सुबह 11:30 बजे पेमेंट सफल होने और एप्लीकेशन सबमिट होने का मैसेज मिला, शाम 6:45 बजे अचानक मैसेज आया कि उनके पैसे रिफंड कर दिए गए हैं और आवेदन सबमिट ही नहीं हुआ। स्टूडेंट इस बात से परेशान हैं कि अगर समय पर कॉपी नहीं मिली, तो वे अपनी कॉपियों के री-इवैल्युएशन के लिए समय पर आवेदन कैसे कर पाएंगे। री-इवैल्युएशन रद्द होने की अफवाह सर्वर ठप होने और छात्रों की इस परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 23 मई की तारीख वाले इस सर्कुलर में दावा किया गया है कि तकनीकी दिक्कतों से 2026 की री-इवैल्युएशन और स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। इसमें यह भी अफवाह फैलाई गई है कि छात्रों द्वारा जमा फीस 15 कार्य दिवसों के भीतर रिफंड कर दी जाएगी और उनके पुराने नंबर ही अंतिम (फाइनल) माने जाएंगे। सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया है कि यह सर्कुलर पूरी तरह फर्जी है। कहीं 2-2 पेज गायब तो कहीं 2-2 पेज रिपीट हैं मध्य प्रदेश की एक छात्रा की बिजनेस स्टडीज की आंसर-शीट में बड़ी गड़बड़ी दिखी है। कॉपी के पेज नंबर 12-13 व 20-21 स्कैन ही नहीं किए गए। ऐसे में इन पेजों पर लिखे जवाबों के अंक छात्रा को नहीं मिले। पेज संख्या पूरी दिखाने के लिए पेज 14-15 और 18-19 को दो बार स्कैन कर अपलोड कर दिया है। पीडीएफ में इन्हें ‘रिपीट आंसर’ के रूप में दिखाया गया है। कई जवाबों में सही तरीके से अंक भी नहीं दिए गए हैं। कहां से लें मदद? हेल्पलाइन भी शोपीस बनीं सीबीएसई के हेल्पलाइन नंबर भी किसी काम नहीं आ रहे हैं। छात्र जब भी इन नंबरों पर कॉल करते हैं, तो बस सिंगल बीप बजती रहती है और कोई फोन रिसीव नहीं करता। CBSE हेल्पलाइन नंबर: 1800-11-8002, अन्य हेल्पलाइन नंबर: 011-22509256, 22509257, 22509258, 22509259, ईमेल: info@cbse.gov.in ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पेरेंट्स, 9वीं क्लास में लागू किए जाने का विरोध CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को सुप्रीम कोर्ट में 19 लोगों के एक ग्रुप ने चुनौती दी। इनमें स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स शामिल हैं। ये याचिका क्लास 9वीं में थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू किए जाने के विरोध दायर की गई। इसके खिलाफ SC अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जयपुर में अवैध डांस बार, ग्राहक उड़ाते हैं नोट:डिमांड पर जमीन पर लेटकर नाचने लगी लड़की, रशियन कॉल गर्ल की 18 हजार तक बोली

जयपुर के पॉश इलाकों में बीयर बार की आड़ में अवैध डांस बार चल रहे हैं। अश्लील डांस कर रही बार गर्ल्स पर कस्टमर नोट उड़ाते हैं। रशियन कॉल गर्ल्स बुलाई जाती हैं, जिनकी 7 से 18 हजार रुपए तक बोली लगती है। कभी ऐसे डांस बार मुंबई और दूसरी मेट्रो सिटीज में थे। वहां तो नोट उड़ाने और अश्लील डांस पर पाबंदी लग गई, लेकिन जयपुर के इन बार में रात 10 बजे के बाद हर हद पार हो जाती है। अचानक बार में कुछ लड़कियां आती हैं। शराब पी रहे कस्टमर की टेबल के सामने डांस करने लगती हैं। इशारे से कस्टमर को अपने साथ डांस के लिए बुलाती हैं। नशे में धुत ग्राहक इन डांसर पर नोट उड़ाते हैं। गलत तरीके से छूते हैं। कस्टमर की एक हां पर कोई भी लड़की अवेलेबल करा दी जाती है। डील घंटे या पूरी रात के हिसाब से होती है। डील होने के बाद बार के ऊपर बने होटल के कमरे में लड़की पहुंचा दी जाती है। भास्कर रिपोर्टर ग्राहक बनकर 2 बार में गया और इस रैकेट को एक्सपोज किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… ब्लू डेन बार : अश्लील डांस कर रही लड़की पर उड़ाए रुपए रात 10 बजे : लड़की ने रिपोर्टर को इशारा कर डांस के लिए बुलाया रिपोर्टर मालवीय नगर स्थित ब्लू डेन बार पहुंचा। माहौल शांत था। कुछ ही टेबल पर ग्राहक थे। 10 बजते-बजते बार में लड़कियों का आना शुरू हो गया। जिस-जिस टेबल पर ग्राहक बैठे थे। सभी पर एक-दो लड़कियां आकर बैठ गईं। ग्राहक से बात करना शुरू कर दिया। एक लड़की ​रिपोर्टर के पास आकर बैठ गई। अपना नाम बताया और रिपोर्टर से घुलने मिलने लगी। कुछ देर बाद रिपोर्टर के सामने डांस करने लगी। रिपोर्टर को भी डांस करने के लिए बुलाने लगी। रात 11 बजे : जमीन पर लेटकर डांस करने के लिए कहा थोड़ी देर में बार की हर टेबल के आगे लड़कियों ने डांस करना शुरू कर दिया। इशारे से बुलाने पर कस्टमर भी उनके पास जाकर डांस करने लगे। कई कस्टमर डांस करते हुए लड़कियों को गलत तरीके से छू रहे थे। बार में कुछ कस्टमर साथ बैठे थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़की को बुलाया। पैसे हाथ में देकर जमीन पर लेटकर डांस करने के लिए कहा। लड़की ने डांस शुरू किया और वो लोग उस पर पैसे उड़ाने लगे। रात 12 बजे : रूम में कस्टमर के साथ नशा कर रही थीं लड़कियां कस्टमर और डांस कर रही लड़कियों के बीच डील शुरू हो गई थी। रिपोर्टर ने पड़ताल की तो कुछ कस्टमर ने बताया कि रूटीन कस्टमर से लड़कियां खुद ही डील कर लेती हैं। वहीं नए कस्टमर को होटल के रिसेप्शन पर भेज दिया जाता है। वहां बैठा दलाल डील कराता है। कस्टमर से पड़ताल के बाद रिपोर्टर बार की सीढ़ियां चढ़कर ऊपर गया तो वहां का नजारा और हैरान करने वाला था। वहां बने कमरे में लड़कियां कस्टमर के साथ नशा कर रही थीं। रिपोर्टर के सामने ही एक लड़की कस्टमर को लेकर एक रूम में गई और दरवाजा बंद हो गया। रिपोर्टर ने सेक्स रैकेट का पूरा नेटवर्क समझने के लिए कस्टमर बनकर ब्लू डेन बार में एक दलाल से बात की। (दलाल रिपोर्टर को होटल के तीसरे फ्लोर पर ले गया। वहां एक कमरे में विदेशी लड़की बैठी थी।) (इसके बाद दलाल एक और विदेशी लड़की को लेकर आया। रिपोर्टर ने पूछा तो वह लड़की भी साथ जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद रिपोर्टर ने देर रात होने का बहाना बनाकर कल जल्दी आने की बात कही और वहां से निकल गया।) वी-बार : रात 1 बजे शुरू हुई लड़कियों की डील रात 9 बजे : सब कुछ नॉर्मल रिपोर्टर रात 9 बजे सिंधी कैंप बस स्टैंड इलाके में पहुंचा। यहां एक साधारण सा होटल था। इसी के तीसरे फ्लोर पर बीयर बार था। रिपोर्टर बार में गया। उस समय वहां गिने-चुने कस्टमर ही थे। कुछ लड़कियां भी मौजूद थीं। रात 10 बजे : डांस करने लगीं लड़कियां माहौल बदलने लगा। म्यूजिक लाउड हो गया। अब कुर्सी पर बैठी लड़कियां उठीं और डांस करने लगीं। डांस करते हुए वो अलग-अलग टेबल पर शराब पी रहे युवकों के पास जा रही थीं। देखते-ही-देखते बार में 40 से ज्यादा लड़कियां आ गईं। रात 11 बजे : पैसे दिखाकर बुलाया, गलत तरीके से छुआ टेबल पर बैठे ज्यादातर कस्टमर नशे में थे। इशारे से अपनी-अपनी पसंद की लड़की को पास बुला रहे थे। लड़की इग्नोर कर रही थी तो जेब से 500-500 रुपए के नोटों के बंडल निकाल रहे थे। नोट देखकर लड़कियां पास आ रही थीं। कस्टमर उन्हें पैसे दे रहे थे और गलत तरीके से छू रहे थे। रात 1 बजे : कस्टमर लड़कियों को साथ ले जा रहे थे अब असली खेल शुरू हो गया था। लड़कियों को डांस बार से बाहर लाकर उनके साथ डील की जा रही थी। कई अनजान कस्टमर को लड़कियां मना भी कर रही थीं। कई रेगुलर ग्राहक डील होने के बाद लड़की को अपने साथ ले जा रहे थे। ये सब कुछ रिपोर्टर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

Arjun Tendulkar: पिता सचिन तेंदुलकर की नजर में अर्जुन हुए इस इम्तिहान में पास, सारा ने कहा- वो इसका हकदार

Sachin Tendulkar- Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने LSG के लिए IPL डेब्यू करते हुए 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया. इस परफॉरमेन्स के बाद उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ की. Sun, 24 May 2026 08:55:32 +0530

  Videos
See all

UPSC Prelims 2026 Exam LIVE: UPSC प्रीलिम्स एग्जाम, एग्जाम सेंटर्स से लाइव | Students | Exam Centres #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T04:00:55+00:00

Top 100 News Today Live : फटाफट देखें 100 बड़ी खबरें | PM Modi | White House Firing | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T04:05:06+00:00

Padma Awards 2026 | Former IPS Officer K.Vijay Kumar: 'सुपर कॉप' के नाम...नागरिक सम्मान | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T04:03:05+00:00

Cockroach Janta Party News: Bar Council Of India के चेरमैन ने कॉकरोच जनता पार्टी के कौन से राज खोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T04:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers