बस 4 दिन और मानसून इन, IMD ने दे दी गुड न्यूज, दिल्ली से बिहार तक मौसम लेगा यूटर्न, 10 राज्यों में अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: देशभर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर गुड न्यूज दी है. IMD के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. उधर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले कई दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है. वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.
तेज धूप और उमस भरी गर्मी बन सकती है पशुओं की दुश्मन, जानें बचाव के जरूरी उपाय
भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब पशुओं पर भी दिखाई देने लगा है. विशेषज्ञों के अनुसार 45 से 46 डिग्री तापमान में पशुओं को विशेष देखभाल की जरूरत होती है. पर्याप्त पानी, हवादार पशुशाला और समय-समय पर नहलाने जैसे उपाय अपनाकर पशुओं को लू और हीट स्ट्रोक से बचाया जा सकता है. पशुपालकों को गर्मी के मौसम में खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.



















