Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के कल्याण धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, इलाके में फैली दहशत
Breaking News Today Live Updates: आज 24 मई 2026 और दिन गुरुवार है. उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई शहरों में तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस या उससे भी आगे चला गया है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, ओडिशा और तेलंगाना के अलावा कई अन्य राज्यों में हीटवेव, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उधर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है. आज विदेश मंत्री एस जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. वहीं पीएम मोदी आज को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं. जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लाल किला मैदान में जनजातीय संस्कृति और गौरव महासमागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज कर्नाटक के पूर्व सीएम बी एस येदुरप्पा के साथ बैठक करेंगे. जबकि चीन आज हांगकांग से अपने पहले अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष मिशन पर भेजेगा. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर फैसला ले सकते हैं. उधर AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की टीम आज भोपाल में ट्विशा शर्मा दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
अब ₹40,000 से कम में मिल रहा है ₹65,000 वाला Motorola का फ्लैगशिप फोन, मिलता है 64MP टेलीफोटो कैमरा
Motorola Edge 50 Ultra 5G पर Amazon शानदार डिस्काउंट दे रहा है. ₹64,999 में लॉन्च हुआ यह फ्लैगशिप फोन अब ₹38,990 में उपलब्ध है. इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 144Hz pOLED डिस्प्ले, 64MP टेलीफोटो कैमरा और 125W फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.




News Nation















