Aditya Hridaya Stotram: रविवार को सूर्य अर्घ्य के बाद करें आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ, पद, प्रतिष्ठा, धन, धान्य और संतान में होगी वृद्धि
Aditya Hridaya Stotram: रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन आप ब्रह्म मुहूर्त से पहले उठ जाएं. फिर स्नान आदि दैनिक क्रियाओं से निवृत होकर साफ कपड़े पहनें. उसके बाद विधिपूर्वक सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें और उनके मंत्र का जाप कर लें. फिर आसन पर बैठकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. यह संस्कृत में लिखा है, इससे पढ़ने से पद, प्रतिष्ठा, धन, धान्य और संतान में वृद्धि होती है. सूर्य देव की कृपा से करियर में उन्नति होती है और पिता से संंबंध अच्छे होते हैं. यदि आप आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ नहीं सकते हैं तो सुनकर भी पुण्य लाभ पा सकते हैं.
Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के पास नंबर 1 बनने का मौका, भुवी-रबाडा में कांटे की टक्कर




















