15 हजार भारतीयों की छंटनी, नई जॉब नहीं:एच-1 बी पर गए थे, ट्रम्प के सख्त नियम से अब अमेरिका से डिपोर्ट का खतरा
अमेरिका में 15 हजार भारतीय टेक कर्मियों की नौकरी जाने के बाद उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। अब उनपर डिपोर्टेशन का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, ये सभी एच-1बी वीजा पर अमेरिका गए थे, लेकिन छंटनी के बाद इनके पास नई नौकरी ढूंढने व वीजा स्टेटस बचाने के लिए सीमित समय बचा है। नियमों के तहत नौकरी जाने के बाद इन्हें 60 दिनों में नई नौकरी खोजनी होगी। इस दौरान नया एम्प्लॉयर या स्पॉन्सर नहीं मिला, तो अमेरिका छोड़ना पड़ेगा। बीते दिनों मेटा, अमेजन और ओरेकल जैसी बड़ी टेक कंपनियों में करीब 50 हजार लोगों की छंटनी और रिस्ट्रक्चरिंग हुई है। इनमें 15 हजार से ज्यादा भारतीय है। नौकरी जाने पर उसी सेक्टर जॉब जरूरी पहले नौकरी जाने पर टेक कर्मियों को जल्दी नया मौका मिलता था, पर अब इंटरव्यू लंबा खिंच रहा है। कंपनियां वीजा स्पॉन्सर करने से बच रही हैं और ट्रम्प की नई नीतियों के चलते उनके पास वीजा कोटा भी कम है। ट्रम्प प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीति ने भी डर को बढ़ाया है। छोटी गलती, दस्तावेजों की कमी या वीजा नियमों में चूक भी खतरा बन रही है। अब नौकरी जाने पर उसी सेक्टर और उसी स्तर व सैलरी ब्रैकेट की नौकरी मिलनी चाहिए। यानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर होटल में शेफ बनकर एच-1बी स्टेटस नहीं बचा सकता। अब कंपनी को भी ज्यादा दस्तावेज देने पड़ रहे हैं। उन्हें बताना पड़ रहा है कि इस पद के लिए अमेरिकी क्यों नहीं मिला। ग्रीन कार्ड आवेदन के लिए देश लौटना पड़ेगा ट्रम्प प्रशासन ने ग्रीन कार्ड प्रक्रिया सख्त कर दी है। आवेदक को अपने देश जाकर आवेदन करना होगा। अभी अमेरिका में रहते हुए ‘एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस’ से ग्रीन कार्ड मिलता था। एच-1बी जैसे अस्थायी वीजा पर काम कर रहे भारतीयों पर बड़ा असर पड़ेगा। 5 साल में 49.97 लाख ग्रीन कार्ड जारी। इनमें 29.32 लाख अमेरिका में रहते हुए व 20.63 लाख होम कंट्री में रहते हुए आवेदन करने वालों को मिले। 2014 से 2023 के बीच कुल 7.26 लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिला। 150 जॉब आवेदन भेजे, पर धीमी प्रक्रिया से संकट सिएटल में रहने वाले इंजीनियर विकास पाठक ने अब तक 150 से ज्यादा जॉब के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि परेशानी रिजेक्शन नहीं, बल्कि कंपनियों की धीमी प्रक्रिया है। पूरी प्रक्रिया में कई महीने लगते हैं जबकि एच-1बी पर नौकरी गंवाने वाले कर्मियों के पास सिर्फ 60 दिन होते हैं। घबराहट ज्यादा, बच्चों की पढ़ाई छूटने का डर सताया सैन फ्रांसिस्को में रह रहे बिहार के बिजयंत सिंह कहते हैं कि लोग बाहर से शांत हैं, लेकिन अंदर घबराहट काफी ज्यादा है। उनके मुताबिक, बच्चों की पढ़ाई, घर के लोन और जीवनसाथी के वीजा जैसी चीजें संकट में आ गई हैं। कई परिवार अब बैकअप प्लान बना रहे हैं। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 10 हजार छात्र जांच के घेरे में, शेल कंपनियों और फर्जी नौकरी से वीसा पाने का खेल; रडार पर भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करने का सपना देखने वाले हजारों भारतीय छात्रों के लिए नई चिंता खड़ी हो गई है। अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) प्रोग्राम में बड़े पैमाने पर कथित फर्जीवाड़े की जांच शुरू की है। पूरी खबर पढ़ें…
पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा:पाकिस्तान में पेट्रोल 6 और डीजल 6.80 रुपया सस्ता, देशभर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे
कल की बड़ी खबर फ्यूल की कीमत से जुड़ी रही। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 रुपया और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 6.80 रुपया की कटौती की है। इससे यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) और डीजल की कीमत 402.78 रुपया प्रति लीटर पर आ गई हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा: 15 मई को ₹3 और 19 मई को 90 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी; CNG भी ₹1 महंगी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतें ₹1 किलो बढ़ गई हैं। इस बदलाव के बाद दिल्ली में CNG अब ₹81.09 प्रति किलो मिलेगी। पिछले 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले सरकार ने 15 मई को CNG के दाम ₹2 और फिर 18 मई को ₹1 बढ़ाए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पाकिस्तान में पेट्रोल 6 और डीजल 6.80 रुपया सस्ता: पेट्रोल 403.78 और हाई-स्पीड डीजल 402.78 रुपया लीटर मिल रहा, भारत में फिर बढ़े दाम पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 रुपया और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 6.80 रुपया की कटौती की है। इससे यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) और डीजल की कीमत 402.78 रुपया प्रति लीटर पर आ गई हैं। नई कीमतें 23 मई से लागू हो गई हैं। पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। इससे पहले पिछले हफ्ते दोनों के दाम 5-5 रुपया घटाए गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. केंद्र सरकार ने लॉन्च की भव्य योजना: देश भर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे; ₹33,660 करोड़ का बजट मंजूर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को 'भव्य (भारत औद्योगिक विकास योजना) योजना' के दिशा-निर्देश लॉन्च कर दिए हैं। जिसके तहत सरकार देश भर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के लिए ₹33,660 करोड़ का वित्तीय परिव्यय यानी फाइनेंशियल आउटले तय किया गया है, जो राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क के जरिए मैन्युफैक्चरिंग और इन्वेस्टमेंट हब बनाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. आइटेल A100 प्रो भारत में लॉन्च, कीमत ₹8,999: 100 दिन फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, बिना सिग्नल कॉल कर सकेंगे टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन 'आइटेल A100 प्रो' लॉन्च किया है। यह इस साल फरवरी में आए A100 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर है। कंपनी इस बजट फोन के साथ 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है, जो आमतौर पर महंगे फोन के साथ ही देखने को मिलती है। आइटेल A100 प्रो को सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 'मेमोरी फ्यूजन' तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे वर्चुअल रैम की मदद से इसे 8GB (3GB+5GB) तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत ₹8,999 रखी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


