व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, ट्रम्प अंदर मौजूद थे:पत्रकारों को प्रेस रूम में छिपाया गया, सीक्रेट सर्विस और FBI मौके पर पहुंची
अमेरिका के वॉशिंगटन में शनिवार को व्हाइट हाउस के पास गोली चलने की आवाजें सुनी गईं। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। हालांकि शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों ने अचानक कई गोलियों की आवाजें सुनीं। इसके तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों ने पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर रहने के निर्देश दिए। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने किसी को भी बाहर निकलने की परमिनश नहीं दी। घटना के बाद FBI, सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। FBI डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा। व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर चली गोलियां सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्हें 17th स्ट्रीट और Pennsylvania Avenue NW इलाके में गोली चलने की सूचना मिली थी। यह इलाका व्हाइट हाउस से करीब एक ब्लॉक दूर है। एजेंसी ने कहा कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी जानकारी की पुष्टि करने में जुटे हैं। वॉशिंगटन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की ओर से घटना पर तुरंत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। 26 अप्रैल: वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला इससे पहले वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान भी फायरिंग हुई थी। कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की थी। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया था। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी।
16 बाउंड्री, 101 रन... श्रेयस अय्यर ने बनाया गजब का कीर्तिमान, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान
Shreyas Iyer Hundred: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में शिकस्त देकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं. पंजाब की इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 101 रन की दमदार शतकीय पारी खेली. पंजाब की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है. उसके 14 मुकाबलों में 15 अंक हो गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18

















