अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- अदालत ने हमारी बात नहीं सुनी
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- अदालत ने हमारी बात नहीं सुनी
UP Road Accident: तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, तालाब में गिरी कार, 2 साल के मासूम समेत 4 की मौत; चालक लापता
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर एक ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. कार का चालक अभी तक लापता है और उसकी तलाश जारी है.
यह परिवार औरैया जिले के सहायल गांव में एक त्रियोदशी (तेरहवीं) संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहा था. कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी 60 वर्षीय राजकिशोर अग्निहोत्री अपने परिवार के साथ सास की तेरहवीं में शामिल होने गए थे. शाम करीब 7:40 बजे जब वे शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर बैरी गांव स्थित सांचुला माता मंदिर के पास पहुंचे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे तालाब में जा गिरी.
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता (55), बहू राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री (35) और दो साल के पौत्र शिव को मृत घोषित कर दिया.
वहीं, कृतिका अग्निहोत्री (30), सुधा (45), वानी (3), कान्हा (4) और सुधांशु (24) को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि चार लोगों की मौत डूबने से हुई है. अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. कार चालक राजकुमार का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















