Responsive Scrollable Menu

क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी से लिया तलाक:X पर लिखा- कम उम्र में शादी की, 15 महीने कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े

आगरा के रहने वाले इंटरनेशनल क्रिकेटर लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी फैशन डिजाइनर इशानी जोहर से तलाक ले लिया। शुक्रवार को राहुल चाहर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके घोषणा की। उन्होंने लिखा कि कम उम्र में शादी होने से वह खुद को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे। पिछला 15 महीना अदालतों के चक्कर लगाते हुए बीता। 9 मार्च 2022 को राहुल ने ईशानी के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. अब शादी के करीब 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब पढ़िए राहुल चहर ने क्या लिखा? 15 महीना कोर्ट का चक्कर लगाते हुए बीता राहुल चहर ने 'X' पर लिखा- मैंने कम उम्र में विवाह किया, उस समय जब मैं स्वयं को, अपनी कीमत को और उस जीवन को पूरी तरह नहीं समझ पाया था, जिसे मैं वास्तव में बनाना चाहता था। इसके बाद ऐसे वर्षों का दौर आया, जिनकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। पिछले 15 महीने अदालतों के चक्कर लगाते हुए बीते, जहां मैंने धैर्य, सहनशीलता और सत्य से मिलने वाली शक्ति को सीखा। आज मेरे जीवन का वह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो रहा है। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे निर्णय के साथ खत्म हुआ है, जिसकी मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी। इसके साथ ही इस चरण को अंतिम रूप मिल गया है। मैं इस अध्याय को क्रोध या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं अब अधिक समझदार, अधिक आत्म-जागरूक और उस जीवन के प्रति आश्वस्त होकर आगे बढ़ रहा हूं, जिसे पाने का मैं हकदार हूं। अब जानिए क्रिकेटर राहुल चहर के बारे में.. दोस्तों के जरिए दोनों की हुई थी मुलाकात राहुल चाहर और ईशानी की मुलाकात शादी से करीब 3-4 साल पहले कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। यहीं से दोनों की जान-पहचान शुरू हुई। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट किया। फिर 9 मार्च 2022 को गोवा में राहुल चाहर ने बेंगलुरु की फैशन डिजाइनर ईशानी से शादी की। इस शादी में कई क्रिकेटर, सेलिब्रिटी और दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। अब दोनों ने कोर्ट की लंबी पहले बताते हैं दोनों भाइयों का रिश्ता राहुल चाहर भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चचेरे और ममेरे भाई हैं। राहुल और दीपक की उम्र में 7 साल का अंतर है। दीपक बड़े हैं। दीपक चाहर के चाचा और उनकी मौसी ने आपस में शादी की है। इसके चलते उनकी मौसी ही उनकी चाची भी बन गई। इसी वजह से राहुल उनके मौसी के बेटे भी हुए और चाचा के बेटे भी हुए। राजस्थान में राहुल चाहर का हुआ था जन्म राहुल चाहर का जन्म 4 अगस्त 1999 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। वह दाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं। राहुल ने 16 साल की उम्र में 2016-17 रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। एक स्पिनर के रूप में उन्होंने जल्दी ही पहचान बना ली। राहुल ने भारत अंडर-19 और इंडिया ए टीम में जगह बनाई। घरेलू लिस्ट ए और टी20 टूर्नामेंट में वह लगातार राजस्थान के प्रमुख विकेट लेने वालों में शामिल रहे। साल 2025 में उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप के लिए खेलते हुए डेब्यू मैच में 8/51 का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जो किसी भी गेंदबाज का 166 साल में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू रिकॉर्ड था। राइजिंग पुणे सुपरजायंट से IPL में डेब्यू किया राहुल ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट से आईपीएल डेब्यू किया, लेकिन 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उन्हें खास पहचान मिली। मुंबई के 2019 और 2020 के खिताबी सीजन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। बाद में पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी पकड़ मजबूत की। आईपीएल में वह करीब 80 मैचों में 75 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी लगभग 7.7 रही है। CSK ने इस साल राहुल चाहर को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। टीम ने राहुल को 5.20 करोड़ रूपए में खरीदा है। अंतरराष्ट्रीय करियर राहुल ने 2019 में टी20 इंटरनेशनल और 2021 में वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया। वनडे डेब्यू में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3/54 का प्रदर्शन किया। अब तक उन्होंने एक वनडे और 6 टी20 मैच खेला है। उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। ---------- ये खबर भी पढ़ें 'हम मुसलमान, सैनी से बेटी की शादी कैसे करते':संभल में पिता बोला- प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी, बेटे ने मार डाला ‘मेरी बेटी शिवम सैनी नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। गांववाले मेरा मजाक उड़ा रहे थे। इसके चलते मैं परेशान था। दो दिन पहले वह शिवम के साथ भाग गई। बाद में थाने पहुंची। वहां पंचायत हुई, तो बेटी हमारे साथ आने को राजी नहीं हुई। वह शिवम के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में चली गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

MP महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 में चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, मंत्री निर्मला भूरिया ने जॉइनिंग तिथि बढ़ाने के दिए निर्देश

भोपाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 में चयनित हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। ज्वाइनिंग प्रक्रिया के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट को लेकर आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब चयनित अभ्यर्थी 28 फरवरी …

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने की तैयारी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कितने बजे शुरू होगा आखिरी टी20 मैच

India womens cricket team eyes on scripts history: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमें शनिवार को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में आमने सामने होंगी. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच सकती है. अगर भारत सीरीज जीतने में सफल रहा तो, ऐसा पहली बार होगा जब महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में पहली बार किसी भी फॉर्मेट में बाइलेटरल सीरीज जीतेगी. Fri, 20 Feb 2026 23:45:21 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान फारस की खाड़ी से लॉन्च किया ड्रोन, अब युद्ध तय! | Khamenei | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T19:00:54+00:00

Trump Tariffs Supreme Court Update LIVE: मैं जो चाहूं वो कर सकता हूं, बोले ट्रंप | Press Conference #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:43:01+00:00

UK government considers removing Andrew from royal line of succession, BBC Understands | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:44:04+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: AI के मकड़जाल से काजोल को किसने बचाया ? | Airtificial Intelligence #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:40:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers