Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश-भारत के नए रिश्ते की शुरुआत... शुरू हुई वीजा सेवा, पीएम बनते ही तारिक रहमान का पॉजिटिव संकेत

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को फिर से सामान्य करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकों के लिए पूरी वीजा सर्विस ऑफिशियली फिर से शुरू कर दी। यह फैसला तारिक रहमान के बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के ठीक तीन दिन बाद आया है

Continue reading on the app

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ रद्द किए:कहा- उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं; ट्रम्प ने कहा था- केस हारे तो देश बर्बाद होगा

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस (संसद) को है, राष्ट्रपति को नहीं। ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा। कोर्ट का यह फैसला ट्रम्प की आर्थिक नीतियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, अप्रैल 2025 में ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए दुनिया के कई देशों से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ यानी आयात शुल्क लगा दिए थे। टैरिफ का मतलब होता है कि किसी देश से आने वाले सामान पर ज्यादा टैक्स लगाया जाए, ताकि वह महंगा हो जाए और घरेलू कंपनियों को फायदा मिले। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर… ट्रम्प ने 49 साल पुराने कानून का इस्तेमाल किया था ट्रम्प के टैरिफ विवाद के केंद्र में एक कानून है, जिसका नाम इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) है। यह कानून 1977 में बनाया गया था। इसका मकसद यह था कि अगर देश पर कोई गंभीर खतरा जैसे युद्ध जैसी स्थिति, विदेशी दुश्मन से बड़ा आर्थिक खतरा या असाधारण अंतरराष्ट्रीय संकट आए तो राष्ट्रपति को कुछ खास शक्तियां दी जा सकें। इन शक्तियों के तहत राष्ट्रपति विदेशी लेन-देन पर रोक लगा सकता है, उन्हें नियंत्रित कर सकता है या कुछ आर्थिक फैसले तुरंत लागू कर सकता है। ट्रम्प ने टैरिफ लगाने के लिए IEEPA का ही सहारा लिया था। ट्रम्प ने व्यापार घाटे को इमरजेंसी बताकर टैरिफ लगाया था पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प सरकार के टैरिफ लगाने के कानूनी आधार पर सवाल उठाए थे। उस दौरान जजों ने पूछा था कि क्या राष्ट्रपति को इस तरह के ग्लोबल टैरिफ लगाने का अधिकार है। कोर्ट ने इस मामले में लंबी सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि ट्रम्प 150 दिनों तक 15% टैरिफ लगा सकते हैं, लेकिन इसके लिए ठोस कारण चाहिए। फैसले में कहा गया कि IEEPA में ‘टैरिफ’ शब्द का कहीं जिक्र नहीं है और न ही इसमें राष्ट्रपति के अधिकारों पर कोई स्पष्ट सीमा तय की गई है। ट्रम्प के खिलाफ 12 राज्यों का मुकदमा ट्रम्प ने पिछले साल अप्रैल इन टैरिफ के ऐलान किए थे। इन टैरिफ के खिलाफ अमेरिका के कई छोटे कारोबारी और 12 राज्यों ने मुकदमा दायर किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति ने अपनी सीमा से बाहर जाकर आयात होने वाले सामान पर नए टैरिफ लगाए। एरिजोना, कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनॉय, मेन, मिनेसोटा, नेवादा, न्यू मेक्सिको, न्यूयॉर्क, ओरेगन और वर्मोंट राज्यों ने छोटे कारोबारियों के साथ मिलकर ट्रम्प सरकार के खिलाफ यह केस किया है। निचली अदालतों ने टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया था निचली अदालतों (कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड और फेडरल सर्किट कोर्ट) ने टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया था। उनका मानना है कि IEEPA टैरिफ लगाने की इतनी व्यापक शक्ति नहीं देता। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में मौखिक बहस सुनी, जहां जजों ने ट्रम्प की ओर से पेश किए गए दलीलों पर संदेह जताया। कोर्ट के 6-3 बहुमत के बावजूद, जस्टिस ने पूछा कि क्या राष्ट्रपति कांग्रेस की मंजूरी के बिना इतने बड़े पैमाने पर टैरिफ लगा सकता है, क्योंकि टैरिफ टैक्स का रूप हैं और यह संसद की जिम्मेदारी हैं। टैरिफ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- टैरिफ के खिलाफ फैसला आया तो तबाही मचेगी:फिर कोई भी हालात संभाल नहीं पाएगा; टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट कल फैसला सुनाएगा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उनके लगाए गए ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया, तो अमेरिका के लिए हालात पूरी तरह बिगड़ सकते हैं। ट्रम्प ने कहा कि ऐसा हुआ तो देश पूरी तरह फंस जाएगा और सब कुछ गड़बड़ हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने की तैयारी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कितने बजे शुरू होगा आखिरी टी20 मैच

India womens cricket team eyes on scripts history: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमें शनिवार को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में आमने सामने होंगी. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच सकती है. अगर भारत सीरीज जीतने में सफल रहा तो, ऐसा पहली बार होगा जब महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में पहली बार किसी भी फॉर्मेट में बाइलेटरल सीरीज जीतेगी. Fri, 20 Feb 2026 23:45:21 +0530

  Videos
See all

AI Summit Controversy: कांग्रेस का प्रदर्शन और BJP का करारा प्रहार! AI Summit Protest | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:40:00+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | CM Dhami | Dehradun | Latest News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:30:06+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: बाबा चले विदेश..लाएंगे कौन सा निवेश ? | CM Yogi | Latest Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:27:42+00:00

UK government considers removing Andrew from royal line of succession, BBC Understands | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:44:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers