Responsive Scrollable Menu

Bitter Gourd Use: करेले का कड़वापन मिनटों में होगा दूर! इन तरीकों को करें ट्राई, सब्जी की सब करेंगे तारीफ

Bitter Gourd Use: करेला सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही उसका कड़वा स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता। खासकर बच्चे तो इसका नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं। लेकिन अगर सही तरीके अपनाए जाएं, तो यही करेला स्वाद में भी कमाल कर सकता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि करेले की कड़वाहट को पूरी तरह हटाना मुश्किल है, लेकिन कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर इसका स्वाद काफी हद तक संतुलित किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कारगर उपाय, जिनसे करेला बनेगा स्वादिष्ट और सब्जी की सब तारीफ करेंगे।

इन तरीकों से दूर होगा कड़वापन 

नमक से करें कड़वाहट कम
करेले को पतले टुकड़ों में काटकर उस पर अच्छी मात्रा में नमक लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक करेले का कड़वा रस बाहर निकालने में मदद करता है। इसके बाद इसे पानी से अच्छी तरह धो लें और हल्का निचोड़ लें। इससे काफी हद तक कड़वापन कम हो जाता है।

हल्दी और दही का इस्तेमाल
करेले के टुकड़ों को हल्दी और थोड़ा सा दही लगाकर 15-20 मिनट के लिए रख दें। यह तरीका स्वाद को संतुलित करता है और कड़वाहट कम करने में मदद करता है। बाद में साफ पानी से धोकर सब्जी बनाएं।

उबालने की ट्रिक
करेले को काटकर नमक वाले पानी में 5-7 मिनट तक उबाल लें। चाहें तो इसमें थोड़ा सा इमली का पानी या सिरका भी मिला सकते हैं। उबालने के बाद पानी फेंक दें। इससे करेला नरम भी होगा और कड़वाहट भी कम हो जाएगी।

Arjun Bark: हार्ट हेल्दी रखने में असरदार है अर्जुन छाल, 5 बड़े फायदे मिलेंगे, जानें सेवन का सही तरीका
Fried Idli Recipe: रात की बची इडली से तैयार करें क्रिस्पी फ्राइड इडली, लाजवाब स्नैक होगा तैयार
Indoor Plants: इंडोर प्लांट्स मुरझाने लगे हैं? इन गलतियों को तो नहीं कर रहे आप, जान लें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला

गुड़ या चीनी का संतुलन
सब्जी बनाते समय थोड़ा सा गुड़ या चीनी डालने से स्वाद संतुलित हो जाता है। इससे कड़वाहट पूरी तरह खत्म नहीं होती, लेकिन स्वाद बेहतर हो जाता है और सब्जी ज्यादा टेस्टी लगती है।

मसालों का सही उपयोग
प्याज, सौंफ, धनिया पाउडर, अमचूर और गरम मसाले का सही संतुलन करेले की सब्जी का स्वाद बढ़ा देता है। ज्यादा मसालेदार तड़का देने से भी कड़वाहट का असर कम महसूस होता है।

बीज निकालना न भूलें
करेले के बड़े और सख्त बीज अक्सर ज्यादा कड़वे होते हैं। सब्जी बनाने से पहले इन्हें निकाल दें। इससे स्वाद काफी हल्का हो जाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

Lauki Thepla: डिनर में बनाकर सर्व करें लौकी थेपला, टेस्टी और हेल्दी फूड सब करेंगे पसंद

Lauki Thepla: अगर घर में लौकी रखी हो और बच्चे उसे देखकर नाक-भौं सिकोड़ते हों, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। वही साधारण लौकी जब थेपले के रूप में तवे पर सिककर प्लेट में आती है, तो हर कोई चटकारे लेकर खाता है। लौकी थेपला स्वाद और सेहत का ऐसा मेल है, जो नाश्ते से लेकर टिफिन तक हर जगह फिट बैठता है।

गुजराती स्टाइल थेपला वैसे तो मेथी से बनाया जाता है, लेकिन लौकी मिलाने से यह और ज्यादा नरम, पौष्टिक और लंबे समय तक ताजा रहने वाला बन जाता है। फाइबर और विटामिन से भरपूर यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी बढ़िया है, जो हल्का लेकिन हेल्दी खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

लौकी थेपला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी (पानी निचोड़ा हुआ)
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच तेल (मोयन के लिए)
  • सेंकने के लिए घी या तेल

लौकी थेपला बनाने का तरीका

लौकी थेपला स्वाद और पोषण से भरपूर डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा और बेसन डालें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं। अब कद्दूकस की हुई लौकी और दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

लौकी में मौजूद नमी के कारण पानी कम ही लगेगा। जरूरत हो तो थोड़ा-सा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंध लें। अंत में एक चम्मच तेल डालकर आटे को चिकना करें और 10-15 मिनट ढककर रख दें।

Dalchini Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है दालचीनी, इम्यूनिटी भी करेगी बूस्ट, 5 फायदे जानें

Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!

Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर

अब आटे की मध्यम आकार की लोइयां बना लें। सूखे आटे की मदद से इन्हें रोटी की तरह गोल और पतला बेलें। ध्यान रखें कि थेपला बहुत मोटा न हो, वरना ठीक से सिकेगा नहीं।

मीडियम आंच पर तवा गरम करें। बेला हुआ थेपला तवे पर डालें और दोनों तरफ हल्का-सा तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें। जब दोनों ओर हल्के भूरे दाग दिखने लगें, तो थेपला तैयार है।

लौकी थेपला को दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें। चाहें तो रोल बनाकर बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। यह लंबे समय तक नरम रहता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: हार्दिक पंड्या के शॉट से भारतीय खिलाड़ी ही चोटिल, Super-8 मैच से पहले प्रैक्टिस में हादसा

इस टी20 वर्ल्ड कप में ये पहला मौका नहीं है जब प्रैक्टिस सेशन के दौरान किसी भारतीय खिलाड़ी ने अपने ही साथी को चोटिल किया है. इससे पहले स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की एक घातक यॉर्कर पर ईशान किशन को चोट लग गई थी. Fri, 20 Feb 2026 22:50:45 +0530

  Videos
See all

बत्ती क्रॉस करते ही ट्रेलर की जोरदार टक्कर | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T21:15:08+00:00

Thai police go undercover as lion dancers to catch thief. #Thailand #Police #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T21:00:49+00:00

How Andrew Mountbatten-Windsor's arrest unfolded and what it means for the Royal Family | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T21:00:18+00:00

UP Vidhan Sabha: AI Summit के प्रदर्शन पर Congress पर ज़ोरदार बरसे CM Yogi | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T21:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers