लाल किला के सामने लाल साड़ी में महिला ने किया डांस, होली के भोजपुरी गाने पर मचाया धमाल!
भोजपुरी गानों के फास्ट बीट्स का कोई जवाब नहीं. इन दिनों ज्यादातर इंफ्लुएंसर भोजपुरी गानों पर रील्स बना रहे हैं और वो वायरल भी हो रहे हैं. खुश्बू कुमारी नाम की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का डांस वीडियो भी इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी होली गीत पर धमाकेदार अंदाज में लाल किला के सामने डांस कर रही हैं. लाल साड़ी में खुश्बू जिस गाने पर नाच रही हैं, उसमें लालकिला का भी जिक्र है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
दादाजी ने दिल से पकाया पत्नी के लिए पसंदीदा खाना, दादी की शर्माती मुस्कान ने जीत लिया सबका दिल!
एक बुजुर्ग दंपति का प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में दादाजी पूरे प्यार और लगन से अपनी पत्नी के लिए उनका पसंदीदा खाना बनाते नजर आते हैं. उनके चेहरे पर साफ झलकता है कि यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि अपने जीवनसाथी के लिए प्यार और सम्मान का इजहार है. जैसे ही दादाजी खाना परोसते हैं, दादी की शर्माती हुई मुस्कान सबका दिल छू लेती है उम्र के इस पड़ाव पर भी दोनों के बीच का अपनापन और स्नेह देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. यह वीडियो साबित करता है कि सच्चा प्यार समय के साथ और भी गहरा हो जाता है और रिश्तों की खूबसूरती छोटी-छोटी बातों में छिपी होती है.Video Credit: Instagram-@lasthourindia
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















